KBC12: सैयदा अनवरा तैमूर किस राज्य की पहली महिला CM थीं? आप गेस करें सही जवाब
Advertisement
trendingNow1785351

KBC12: सैयदा अनवरा तैमूर किस राज्य की पहली महिला CM थीं? आप गेस करें सही जवाब

'कौन बनेगा करोड़पति' में गुरुवार शाम मुंबई के जतिन खत्री हॉटसीट पर थे. जतिन ने सबसे तेजी से फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का जवाब दिया और हॉटसीट पर पहुंचे.

फाइल फोटो.

नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन के गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में गुरुवार शाम मुंबई के जतिन खत्री हॉटसीट पर थे. जतिन ने सबसे तेजी से फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का जवाब दिया और हॉटसीट पर पहुंचे. जतिन खत्री दिव्यांग थे, उनकी दुखभरी दासतां सुन कर अमिताभ बच्चन भावुक हो गए. 

  1. जतिन खत्री ने जीते 6,40,000 रुपये 
  2. 12,50,000 रुपये के सवाल पर जतिन ने किया क्विट
  3. दिव्यांग हैं जतिन खत्री
  4.  

जतिन खत्री ने अपना गेम काफी उत्साह के साथ खेला. एक सवाल पर जतिन फंस गए और उन्हें उस सवाल का जवाब देनें में परेशानी लगी, जिस वजह से उन्होंने शो क्विट कर दिया. 

यह सवाल 12,50,000 रुपये की धनराशि के लिए था. ये सवाल था-
अमिताभ बच्चन ने जतिन खत्री से पूछा- सैयदा अनवरा तैमूर, जिनका 2020 में निधन हुआ है, यह किस राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं? 

इस सवाल के ऑपशन ये रहे-
1. ओडिशा 
2. असम 
3. त्रिपुरा 
4. सिक्किम 

इस सवाल का सही जवाब दूसरा ऑपशन यानी असम था. शो के फॉर्मैट के अनुसार जतिन ने तीसरा ऑपशन यानी त्रिपुरा चुना था. अगर खेल के बीच जतिन ये जवाब देते तो ये जवाब गलत होता. शो में जतिन खत्री शो से 6,40,000 रुपये की धनराशि जीतकर गए. सोनी टीवी चैनल ने जतिन खत्री को उनकी जरूरत के हिसाब से प्रोस्थेटिक लेग देने की बात कही है. 

ये भी पढ़ें: KBC 12: 50 लाख के सवाल पर फंसीं रूबी सिंह, क्या आप दे पाएंगे इसका जवाब?

Trending news