किस करने से मिलते हैं शानदार स्वास्थ्य फायदे, क्या आपको है इनकी जानकारी?
Advertisement

किस करने से मिलते हैं शानदार स्वास्थ्य फायदे, क्या आपको है इनकी जानकारी?

Kissing Health Benefits: किस करने से आपको कई शानदार हेल्थ बेनिफिट्स प्राप्त होते हैं। क्या आप नहीं जानना चाहेंगे इनके बारे में...

किसिंग (सांकेतिक तस्वीर)

किस करना या चूमना एक बहुत ही पर्सनल फीलिंग है। जो कि रिलेशनशिप में अपना अलग महत्व रखती है। लेकिन इसकी अहमियत सिर्फ दो लोगों के प्रेम तक ही सीमित नहीं है। बल्कि इसका विस्तार उनके स्वास्थ्य तक जाता है। पार्टनर को किस करना या चूमना आप दोनों की मेंटल व फिजीकल हेल्थ के लिए शानदार साबित हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें किसिंग या चूमना सिर्फ पार्टनर के बीच का ही भाव नहीं है, बल्कि एक मां और उसके बच्चे के बीच का भाव भी हो सकता है। मगर इस अंतर से किसिंग से मिलने वाले फायदों में बहुत ज्यादा फर्क पैदा नहीं होता। आइए बिना देर किए किस करने के फायदे जानते हैं।

ये भी पढ़ें: Weight Loss: रोटी खाकर भी घटा सकते हैं वजन, विश्वास नहीं होता तो पढ़ें ये आर्टिकल

किस करने के फायदे - इम्यूनिटी का बढ़ना
आपको जानकर हैरानी होगी कि किस करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत होती है। 2014 में Microbiome Journal पर प्रकाशित एक स्टडी ने किसिंग की महत्वपूर्णता पर प्रकाश डाला है। इस शोध के मुताबिक माउथ टू माउथ किस करने से दोनों पार्टनर्स का स्लाइवा एक-दूसरे में ट्रांसफर करता है। इस स्लाइवा में कुछ नये कीटाणुओं की हल्की मात्रा हो सकती है। जिसके संपर्क में आने पर आपका इम्यून सिस्टम उसके खिलाफ एंटीबॉडी बनानी शुरू कर देता है और भविष्य में आपके उस कीटाणु से बीमार होने का खतरा कम कर देता है।

चूमने के फायदे- तनाव व चिंता में कमी
चिंता व तनाव के पीछे कोर्टिसोल नामक हॉर्मोन की भूमिका होती है। लेकिन चूमना, गले लगाना या प्यार का इजहार करने जैसे प्यार दिखाने वाले संचार से आपके दिमाग में कोर्टिसोल का स्तर कम होता है। इसके साथ ही किसिंग से दिमाग में ऑक्सीटोसिन हॉर्मोन रिलीज होता है। जो कि आपकी चिंता व तनाव में कमी का कारण बन सकता है।

ये भी पढ़ें: पेट की चर्बी को गायब कर सकते हैं ये होममेड जूस, जानें कैसे

किस करने के फायदा- हाई ब्लड प्रेशर में कमी
'किसिंग: एवरिथिंग यू एवर वांटेड टू नो अबाउट वन ऑफ लाइफ स्वीटेस्ट प्लेजर' की लेखक व किसिंग एक्सपर्ट Andrea Demirjian के मुताबिक किस करने से आपकी हृदय गति इस तरीके से बढ़ती है कि उससे आपकी रक्त वाहिकाएं चौड़ी हो जाती हैं और रक्त प्रवाह बेहतर बनता है। इससे आपके हाई ब्लड प्रेशर में कमी देखी जा सकती है।

पीरियड्स क्रैंप से राहत
चूमने के कारण रक्त वाहिकाओं के चौड़े होने पर शरीर में ब्लड फ्लो सुधर जाता है। इस कारण महिलाओं को पीरियड्स क्रैंप से राहत मिल जाती है और फील-गुड हॉर्मोन में बढ़ोतरी होती है।

कोलेस्ट्रॉल में कमी
किस करने से आपको दिल की बीमारियों व स्ट्रोक के खतरे से राहत मिल सकती है। 2009 में वेस्टर्न जर्नल ऑफ कम्युनिकेशन में प्रकाशित एक स्टडी में पाया गया है कि चूमने से टोटल सीरम कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी देखी जाती है।

यहां दी गई जानकारी किसी भी सलाह का विकल्प नहीं है। इसका हम दावा नहीं करते हैं।

 

Trending news