Lockdown के चलते भारत में फंसे थे 271 रूसी नागरिक, घर के लिए भरी उड़ान
Advertisement

Lockdown के चलते भारत में फंसे थे 271 रूसी नागरिक, घर के लिए भरी उड़ान

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से रूसी नागरिकों को लेकर एक खास फ्लाइट रवाना हुई. जिसमें लॉकडाउन के दौरान भारत में फंसे 271 रूसी नागरिक अपने घरों के लिए रवाना हो गए. 

271 रूसी नागरिक भारत से अपने घरों के लिए रवाना हुए

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते देश भर में लगाए हुए लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से बहुत से विदेशी नागरिक भारत में फंस गए थे. इन विदेशी नागरिकों को इनके देश वापस पहुंचाने की दिशा में दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से रूसी नागरिकों को लेकर एक खास फ्लाइट रवाना हुई. भारत में रूस के दूतावास की सहायता से 271 रूसी नागरिक दिल्ली-सेंट पीटर्सबर्ग-मोस्को के रस्ते विशेष उड़ान से अपने घरों के लिए रवाना हो गए. 

  1. लॉकडाउन के दौरान भारत में फंसे 271 रूसी नागरिक 
  2. दूतावास की मदद से वापस अपने घर केलिए रवाना हुए
  3. अब तक 2282 विदेशी, दूतावास की सहायता से भारत छोड़ चुके हैं

पिछले एक महीने में, रूसी दूतावास ने भारत में रहने वाले अपने नागरिकों को आर्थिक समेत सभी आवश्यक सहायता प्रदान की हैं. 130 से अधिक लोगों को मुफ्त आवास, भोजन और चिकित्सा सेवा प्रदान की गई थी.

ये भी पढ़ें- Lockdown: पंजाब में एक और पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला, ASI को सरेआम कुचलने की कोशिश

रूसी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए हवाई अड्डे पर पारंपरिक रूसी व्यंजन बांटे. दूतावास के डॉक्टरों ने जाने वाले सभी यात्रियों की जांच भी की. 

22 मार्च को नियमित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें रद्द करने के बाद, 2282 विदेशी दूतावास की सहायता से भारत छोड़ चुके हैं. इनमें  से 1065 यात्री दिल्ली से और 1217 गोवा से रवाना हुए.

3609 विदेशी अब भी भारत में फंसे हुए हैं और विशेष उड़ानों की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

LIVE TV

Trending news