AAP फिर हुई शर्मशार, पंजाब में पार्टी के ऑब्जर्वर पर यौन शोषण का आरोप
Advertisement

AAP फिर हुई शर्मशार, पंजाब में पार्टी के ऑब्जर्वर पर यौन शोषण का आरोप

आम आदमी पार्टी की मुश्किलें खत्‍म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले संदीप कुमार अब पंजाब आप के एक नेता पर यौन शोषण के आरोप लगने के बाद आम आदमी पार्टी फिर शर्मशार हुई है।

AAP फिर हुई शर्मशार, पंजाब में पार्टी के ऑब्जर्वर पर यौन शोषण का आरोप

चंडीगढ़/नई दिल्‍ली : आम आदमी पार्टी की मुश्किलें खत्‍म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले संदीप कुमार अब पंजाब आप के एक नेता पर यौन शोषण के आरोप लगने के बाद आम आदमी पार्टी फिर शर्मशार हुई है।

जानकारी के अनुसार, पंजाब के संगरुर में आप के ऑब्‍जर्वर विजय चौहान पर यौन शोषण का आरोप लगा है। पार्टी नेता पर ये गंभीर आरोप सुनाम के यूथ विंग के प्रधान रविंदर ढिल्लों ने लगाए हैं। आप नेता रविन्द्र ढिल्लों ने दावा किया कि संगरूर लोकसभा क्षेत्र में एक साल पहले जुलाई में पर्यवेक्षक बनकर आए विजय सिंह चौहान ने अपनी नौकरानी का शोषण किया है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब सीनियर नेता को इसकी शिकायत की गई तो उन्होंने पीड़िता को एक लाख रुपये देकर मामला दबा दिया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सुनाम और बरनाला विधानसभा क्षेत्र के ऑब्जर्वर विजय चौहान की यह मेड उनके घर और दफ्तर दोनों जगह काम करती है।

साथ ही, रविन्द्र सिंह ने यह भी कहा कि संगरूर के सुनाम विधानसभा क्षेत्र से विजय सिंह ने पैसे लेकर अमन अरोड़ा को टिकट दिलाया है। पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह से जब इस मेड यौन शोषण और ऑडियो क्लिप के आरोपों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी को इस बारे में ना तो कोई शिकायत दी गई है और ना ही उनको इस तरह के आरोपों की जानकारी है। अगर ऐसी कोई बात सबूतों के साथ सामने आएगी। गौर हो कि पंजाब में टिकटों के बदले महिलाओं के शोषण के आरोप पार्टी पर पहले भी लग चुके हैं। दिल्ली के विधायक कर्नल देवेंद्र सेहरावत भी लगा चुके हैं और पंजाब के पूर्व कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर भी टिकट के लिए पैसे लेने का आरोप लगा था।

 

Trending news