मोदी के नेतृत्व में नए, महान भारत का निर्माण करें: अमित शाह
Advertisement

मोदी के नेतृत्व में नए, महान भारत का निर्माण करें: अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने देशवासियों, विशेष तौर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत भारत बनाने का संकल्प लेने का शनिवार को आह्वान किया।

मोदी के नेतृत्व में नए, महान भारत का निर्माण करें: अमित शाह

नई दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने देशवासियों, विशेष तौर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत भारत बनाने का संकल्प लेने का शनिवार को आह्वान किया।

शाह ने यहां भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद देश की आजादी की लड़ाई में शामिल हुए स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से नया तथा महान भारत बनाने के लिए फिर से संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा, ‘एक बार फिर हम अपने आप को राष्ट्र के लिए समर्पित करें और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नया और महान भारत बनाने के लिए कंधे से कंधे मिलाकर आगे बढ़ें।’ देश के लिए अपनी जान देने वाले शहीदों को याद करते हुए शाह ने कहा, ‘मैं उन सभी लोगों का नमन करता हूं जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया और जिनके योगदान के कारण हमारा राष्ट्रीय झंडा यहां फहरा रहा है।’ इस मौके पर जे पी नड्डा, विनय सहस्बुद्धे, श्याम जाजू और मीनाक्षी लेखी सहित कई भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मौजूद थे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद कहा, ‘आज उन्होंने (प्रधानमंत्री ने) इस बात पर जोर दिया कि उनकी और उनकी सरकार को देश में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं से आत्मबल एवं विश्वास से आत्मविश्वास मिलता है। मेरा भी ऐसा ही मानना है।’ उन्होंने संसद के कामकाज में उत्पन्न होने वाले व्यवधान पर चिंता व्यक्त की और उम्मीद जतायी कि आने वाले सत्रों में सामान्य रूप से काम होगा क्योंकि सत्र के अंत में स्थिति बेहतर हुई।

आडवाणी ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि लोगों को काफी उम्मीदें हैं। देश में आत्मविश्वास में काफी वृद्धि हुयी है और सभी आने वाले वषरें की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Trending news