कालकाजी विधानसभा: आप और बीजेपी में कड़ी टक्कर या फिर कांग्रेस छीनेगी अपना पुराना गढ़
Advertisement
trendingNow1636560

कालकाजी विधानसभा: आप और बीजेपी में कड़ी टक्कर या फिर कांग्रेस छीनेगी अपना पुराना गढ़

साल 1998, 2003 और 2008 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के सुभाष चोपड़ा ने लगातार तीन बार कालकाजी से जीत हासिल की.

आप और बीजेपी में कड़ी टक्कर या फिर कांग्रेस छीनेगी अपना पुराना गढ़

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में कालकाजी विधानसभा पर आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कड़ी टक्कर है. AAP ने कालकाजी से आतिशी मारलेना को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं BJP की तरफ से धर्मवीर सिंह कालकाजी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस (CONGRESS) ने शिवानी चोपड़ा को टिकट दिया है.

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में कालकाजी विधानसभा पर AAP के उम्मीदवार अवतार सिंह ने BJP के प्रत्याशी हरमीत सिंह कालका को 19,769 वोटों के अंतर से हरा दिया था. अवतार सिंह को कुल 55,104 वोट मिले थे. वहीं हरमीत सिंह कालका ने 35,335 वोट हासिल किए थे. कांग्रेस यहां तीसरे नंबर पर रही थी. कांग्रेस के प्रत्याशी सुभाष चोपड़ा को मात्र 13,552 वोट ही मिल पाए थे.

कालकाजी विधानसभा के इतिहास की बात करें तो साल 1993 में दिल्ली को पूर्ण विधानसभा का दर्जा मिलने के बाद 1993 के पहले विधानसभा चुनाव में BJP की पूर्णिमा सेठी ने जीत दर्ज की. इसके बाद साल 1998, 2003 और 2008 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के सुभाष चोपड़ा ने लगातार तीन बार कालकाजी से जीत हासिल की. फिर साल 2013 के चुनाव में BJP के हरमीत सिंह कालका कालकाजी से विधायक बने. पिछले विधानसभा चुनाव 2015 में AAP के अवतार सिंह कालकाजी से जीत चुके हैं.   

Trending news