दिल्ली चुनाव : भाजपा ने पूछा- महिलाएं क्यों छोड़ रही आप पार्टी?
Advertisement
trendingNow1246497

दिल्ली चुनाव : भाजपा ने पूछा- महिलाएं क्यों छोड़ रही आप पार्टी?

  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आप पार्टी पर हमले करना जारी रखा है। भाजपा ने शुक्रवार को अपने 'पांच सवाल' का दूसरा सेट जारी करते हुए अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला।

दिल्ली चुनाव : भाजपा ने पूछा- महिलाएं क्यों छोड़ रही आप पार्टी?

नई दिल्ली :  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आप पार्टी पर हमले करना जारी रखा है। भाजपा ने शुक्रवार को अपने 'पांच सवाल' का दूसरा सेट जारी करते हुए अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला।

 

भाजपा ने अपने 'पांच सवाल' का पहला सेट गुरुवार को जारी किया था। 'पांच सवाल' का दूसरा सेट केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और निर्मला सीतारमन ने जारी किया।

भाजपा ने कहा कि आप पार्टी दिल्ली में अपने प्रचार के लिए बाहर से लोगों को ला रही है। भाजपा ने विदेशी स्वयंसेवकों को लेकर आप पार्टी से सफाई देने की मांग की। भाजपा ने पूछा कि महिलाएं आप पार्ट को छोड़कर क्यों जा रही हैं। भाजपा ने पूछा कि क्या आप पार्टी महिला विरोधी पार्टी है?

तीसरे सवाल में भाजपा ने पूछा कि आप पार्टी ने अन्य दलों को भ्रष्ट होने का आरोप लगाया है। लेकिन लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान आप के नेताओं ने अपनी पार्टी का अकाउंट के बारे में चुनाव आयोग को जानकारी क्यों नहीं मुहैया कराई?

अपने चौथे सवाल में भाजपा ने पूछा कि अरविंद केजरीवाल चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन क्यों कर रहे हैं? और आप पार्टी संवैधानिक संस्थाओं का अपमान क्यों कर रही है?

अपने अगले सवाल में भाजपा ने पूछा कि लोकायुक्त बिल पर राजनीतिक दलों का समर्थन न मिलने पर 49 दिनों की अपनी सरकार छोड़ने वाले केजरीवाल ने इसके बाद लोकायुक्त बिल का मुद्दा क्यों नहीं उठाया?

Trending news