जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू देश के नए कैग नियुक्त
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू देश के नए कैग नियुक्त

पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश से भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को केंद्रशासित प्रदेश का नया उपराज्यपाल बनाया गया है.

जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू देश के नए कैग नियुक्त

नई दिल्‍ली: केंद्र सरकार ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू को भारत का नया नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) नियुक्त किया. आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ‘‘...राष्ट्रपति को श्री गिरीश चंद्र मुर्मू को भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नियुक्त करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है, उनकी नियुक्ति पदभार संभालने के तिथि से प्रभावी होगी.’’ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज दिन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश से भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को केंद्रशासित प्रदेश का नया उपराज्यपाल बनाया गया है. मनोज सिन्हा गुरुवार को श्रीनगर पहुंचे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम और पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने हवाई अड्डे पर सिन्हा का स्वागत किया.

LIVE TV

अधिकारियों ने कहा कि हवाई अड्डे से सिन्हा सीधे राजभवन गए. उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर के दूसरे उप राज्यपाल के रूप में सिन्हा शुक्रवार को शपथ ले सकते हैं.

पूर्व रेलवे राज्यमंत्री सिन्हा (61) ने गिरीश चंद्र मुर्मू का स्थान लेंगे जिन्होंने बुधवार देर रात पद से इस्तीफा दे दिया था. मुर्मू, जम्मू-कश्मीर संघ शासित राज्य के पहले उपराज्यपाल थे और उनका कार्यकाल नौ महीने से कुछ अधिक समय का रहा.

Trending news