एनी और टेरेसा बोलीं 'इंडिया इज़ ग्रेट'
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh309284

एनी और टेरेसा बोलीं 'इंडिया इज़ ग्रेट'

फ्रांस से दो सहेलियां ऐनी और टेरेसा भारत घूमने के लिए लाई लेकिन इसी बीच देश में पुराने नोट बंद कर दिए गए, नतीजा पैसे होने के बावजूद वो दाने-दाने को मोहताज हो गईं लेकिन तभी उन्हें मिला मदद का एक हाथ, पढ़िए पूरी ख़बर। 

एनी और टेरेसा बोलीं 'इंडिया इज़ ग्रेट'

अशोकनगर: फ्रांस से मध्य प्रदेश के अशोकनगर आईं टेरेसा और एनी की खुशी का ठिकाना नहीं है। हो भी क्यों ना सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद टेरेसा और एनी के सामने परदेस में मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा था।

लेकिन मदद के एक हाथ ने इनकी मुश्किलों को आसान कर दिया। 500 और 1000 हज़ार के पुराने नोट बंद होने से टेरेसा और एनी को रहने और खाने तक के लाले पड़ गए।

दोनों विदेशी महिला पर्यटकों के पास एक लाख रुपये होने के बावजूद चंदेरी में उनको कोई ठौर-ठिकाना नहीं मिल रहा था।

तभी टेरेसा और एनी के गाइड मुज़फ्फर अहमद अंसारी उनके लिए फ़रिश्ता बनकर सामने आए।

अंसारी ने चंदेरी के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर ए के सिंह से बात कर पुराने नोटों के बदले 4 हजार रुपए के नए नोट दिलवा दिए।

फिर भी टेरेसा और एनी की परेशानियां कम नहीं हुईं। दोनों की परेशानियों को देखते हुए एसबीआई के सीनियर अधिकारियों ने भारत की आत्मीय छवि दोनों के दिलों में कायम रखने के लिए उनके एक साथ 98 हजार रुपये एक्सचेंज कर दिए।

नए नोट के लिए कई बैंकों के चक्कर काट चुकीं ऐनी और टेरेसा को ऐसा लगा जैसे कुबेर का खज़ाना मिल गया हो।

टेरेसा और एनी इस मदद के बाद इतनी खुश हुईं कि दोनों ने इंडिया इज़ ग्रेट का नारा लगाया और चंदेरी से भारत भ्रमण पर रवाना हो गईं। 

Trending news