ସୋମବାର ଦିନ ଅଶୋକନଗର ଜିଲ୍ଲାରେ କୂଅରେ ବୁଡ଼ି ଚାରି ଭାଇଙ୍କ ମୃତ୍ୟୁ ଘଟିଛି। ଏହି ଚାରିଜଣ ପିଲାଙ୍କ ବୟସ ଦଶ ବର୍ଷରୁ କମ୍ ଥିଲା। ଦୁର୍ଘଟଣା ସମୟରେ ପିତା କାମ ପାଇଁ ବାହାରକୁ ଯାଇଥିଲେ ଏବଂ ମା’ ନିଜ ବାପ ଘରକୁ ଯାଇଥିଲେ। ଏହି ଘଟଣା ପରେ ଗାଁରେ ଶୋକର ଛାୟା ଖେଳିଯାଇଛି।
Madhya Pradesh Video: जीतू पटवारी पर FIR के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों की मध्य प्रदेश पुलिस से जमकर भहस हुई. पुलिस चेकिंग के दौरान भड़के कांग्रेस के तराना विधायक ने कहा हमें गोलियां मार दो, जो नेम प्लेट पर नाम धाकड़ लिखा है, उसका ध्यान रखो. भाजपा के एजेंट बनकर काम मत करो. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर एफआईआर दर्ज करने के विरोध में अशोकनगर में प्रदर्शन करने जा रहे हैं कांग्रेसियों को ब्यावरा में रोका, तो वहां जमकर हंगामा होले लगा. देखिए पूरा वीडियो
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के मजदूरों को कर्नाटक के काफी बगान में बंधक बनाकर काम कराया जा रहा था. जिसमें से 12 मजदूरों को एमपी पुलिस ने मुक्त कराया है. ये मजदूर टकनेरी, कोलूआ, बरखेड़ी सहित चार गांवों से आए थे.
Ashoknagar: अशोकनगर जिले में एक बड़ा हादसा टल गया. दरअसल, यहां अशोकनगर-शाढोरा रेलवे फाटक पर कर्मचारी फाटक बंद करना भूल गया. जबकि दोनों तरफ से मालगाड़ियां आ रही थी. इस दौरान इंदौर जाने वाली स्लीपर बस बीच फाटक पर आकर खड़ी हो गई. हालांकि दोनों तरफ से ट्रेनों को आते देख ड्राइवर ने तुरंत बस पीछे कर ली. अगर ड्राइवर फुर्ती नहीं दिखाता तो बड़ा हादसा हो सकता था. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने हंगामा मचाया, जिसके बाद कर्मचारी ने जल्द ही फाटक बंद कर दिया.
Ashoknagar: अशोकनगर जिले का एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है, जहां एक युवक को अचानक से हार्ट अटैक आ गया और उसने दम तोड़ दिया. बता दें कि युवक को अचानक से घबराहट होने की वजह से वह डॉक्टर के पास पहुंचा था. लेकिन डॉक्टर उसका इलाज करते उससे पहले ही उसे हार्ट अटैक आ गया. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है. मामला अशोकनगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.
Lok Sabha Election: प्रियदर्शनी राजे सिंधिया अगल अंदाज देखने को मिला. वो अशोकनगर में चुनाव प्रचार के दौरान एक युवक के साथ कैरम खेलते हुए नजर आईं. बैसरवास गांव में प्रियदर्शनी राजे ने आज अचानक अपना वाहन रोककर एक युवक के साथ उसके घर तक गई. वहां उसके परिवार के साथ मुलाकात कर उसके साथ कैरम का खेल खेला. इस बीच उन्होंने चहकते कहा चीटिंग मत करो. देखें वीडियो
Ashoknagar Amarsingh chhabra: मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां देर शाम बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमर सिंह छाबड़ा के साथ बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट की है. नकाबपोश बदमाशों ने बीजेपी नेता को लाठियों से जमकर पीटा है. वहीं अब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है. फिलहाल, बीजेपी नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. देखिए VIDEO
मध्यप्रदेश में चुनाव का मौसम है. ऐसे में पार्टियां जनता के बीच लगातार ही अपनी जनसभा कर रही है. वहीं इसी कड़ी में अशोकनगर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर विवादित बयान दे दिया.
Ashoknagar Gangrape: मध्यप्रदेश के अशोकनगर में एक महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद अशोकनगर एसडीओपी विवेक शर्मा साडोरा पहुंचे हैं और महिला से घटना की जानकारी प्राप्त की है.
Ashoknagar Businessmen Unique Scheme: टमाटर की आसमान छूती कीमतों के बीच अशोकनगर में एक युवा व्यवसायी ने एक अनोखी स्कीम लेकर आई है. जिसके तहत वो स्मार्टफोन की खरीद पर 2 किलो टमाटर मुफ्त दे रहा है.
Trending News: एक आदिवासी शख्स पट्टा नहीं मिलने की शिकायत लेकर नगरपालिका अध्यक्ष के पास गया था. लेकिन वहां कोई सुनवाई न होती देख, वह गुस्सा हो गया. फिर क्या था, उसने दफ्तर में जहरीला गोहरा छोड़ दिया, जिसे देख दफ्तर में बैठे तमाम लोगों की चीखें निकल गईं.
Ashoknagar Heart Touching Story: अशोकनगर से एक बुजुर्ग दिव्यांग मां की तस्वीर सामने आई है जो बड़ी मार्मिक (Mothers Love ) है. जिसमें वो अपनी बेटी से मिलने जाने के लिए ट्राईसाईकिल (Tricycle) चला रही है. आइए जानते हैं पूरी कहानी क्या है.
MP News: आज हम आपको मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की ऐसी तस्वीर बता रहे हैं, जिसे सुन आप दांतो तले उंगली दबा लेंगे. बता दें कि यहां 8 वर्षीय और 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची को टॉयलेट और गंदगी साफ करने के बदले उसे एक रोटी और एक रुपये मजदूरी दी जाती है.
BJP Congress Leaders Fight: अशोकनगर के चंदेरी में एक TV डिबेट के बाद विधायक गोपाल सिंह चौहान (डग्गी राजा) और भाजपा नेता नारायण सिंह यादव की बहस के बाद कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
VIDEO NEWS: अशोकनगर (Ashoknagar) के चंदेरी में एक TV डिबेट के बाद कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह चौहान (डग्गी राजा) और भाजपा नेता नारायण सिंह यादव की बहस के बाद कार्यकर्ता आपस में भिड़ (Clash Between BJP Congress Leaders) गए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
MP Political News: मध्य प्रदेश में पीएम मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत के दौरे से पहले कांग्रेस ने बीजेपी के गढ़ कहे जाने वाले अशोकनगर में सेंध लगा दी है. यहां से एक बड़े भाजपा नेता के बेटी कमल छोड़ पंजा पकड़ने वाले हैं.
HIV Test of dancers for Mela: अशोकनगर के करीला धाम में लगने वाले मेले में आने वाले डांसर्स के एचआईवी टेस्ट को लेकर जिला प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है.
MP Weather Alert: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश का सिलसिला (Heavy Rain) आज भी जारी रहने वाला है. इस संबंध में मौसम विभाग (mausam samachar) ने अलर्ट जारी किया है. वहीं छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है. वहीं के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश और ओले (hailstorm) गिरने की आशंका है. इससे रबी किसानों को समस्या (farmers rabi crops damage) हो सकती है.
Brijendra Singh Yadav News: सिंधिया समर्थक मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा रहा है कि मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव को खुजली हो गई. जिससे उनकी हालत बिगड़ गई.
Viral News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर से एक वीडियो सामने आया है. जहां, विधायक जजपाल सिंह जज्जी और नगरपालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया सड़क पर बैठक एक बच्चे का जादू देख रहे थे. इसमें बच्चे ने हाथों की कला दिखाते हुए विधायक के हाथ से गोटी गायब कर दी और वो कुछ समय बाद नपा अध्यक्ष के पजामें से निकली. अब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल नगरपालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया और सिंधिया समर्थक विधायक जजपाल सिंह जज्जी एक कार्यक्रम के दौरान रास्ते से गुजर रहे थे. इस दौरान एक छोटे बच्चे ने उनसे जादू का खेल देखने का आग्रह किया. उसकी बात मानकर दोनों बीच सड़क पर बैठकर उसका जादू देखने लग थे.
Ashoknagar Hospital: अशोकनगर जिला अस्पताल में परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया है. वहीं अस्पताल CMHO का कहना है कि ऐसा कोई मामला नहीं हुआ है.
Ashoknagar News Villagers Beat UP Fake Officer: मध्य प्रदेश के अशोकनगर से एक वीडियो सामने आया है. इसमें कुछ ग्रामीण एक व्यक्ति को पीटते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है ग्रमीण खाद्यान्न न मिलने की शिकायत लेकर पहुंचे थे. इस दौरान उनसे एक फर्जी अधिकारी ज्ञापन लेने आ गया. जब इस बात की जानकारी उन्हें हुई तो गुस्से में उन्होंने इसकी पिटाई कर दी. अब इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. मामले में अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं. ग्रामीण ग्राम ककरूआ के रहने वाले हैं.