MP Exit Polls 2023: चाणक्य और C-वोटर के सर्वे में बन रही इस पार्टी की सरकार? देखें एग्जिट पोल
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1986555

MP Exit Polls 2023: चाणक्य और C-वोटर के सर्वे में बन रही इस पार्टी की सरकार? देखें एग्जिट पोल

Madhya Pradesh Exit Polls 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे 03 दिसंबर को आएंगे, लेकिन उससे पहले कई मीडिया ग्रुप्स के एग्जिट पोल्स सामने आए हैं. सबसे चर्चित एजेंसी चाणक्य और C-वोटर ने भी अपने-अपने एग्जिट पोल जारी किए हैं. इन एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है. 

MP Exit Polls 2023: चाणक्य और C-वोटर के सर्वे में बन रही इस पार्टी की सरकार? देखें एग्जिट पोल
Madhya Pradesh Exit Polls 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे 03 दिसंबर को आएंगे, लेकिन उससे पहले कई मीडिया ग्रुप्स के एग्जिट पोल्स सामने आए हैं. सबसे चर्चित एजेंसी चाणक्य और C-वोटर ने भी अपने-अपने एग्जिट पोल जारी किए हैं. इन एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है. चाणक्य के एग्जिट पोल में मध्य भाजपा को 151 सीट मिलती दिख रही हैं, वहीं कांग्रेस को सिर्फ 74 सीटें मिल रही हैं. इसके अलावा अन्य दलों को 5 सीटें मिल रही हैं.
 
इसके अलावा सी-वोटर के सर्वे में भाजपा  को  65 से 85 सीटें मिल रही हैं. वहीं कांग्रेस को 87 से 107 सीटें मिल रही है, जबकि अन्य दलों को निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में 0 से 4 विधानसभा सीटें मिल रही हैं.
 
Chanakya EXIT POLL 2023
पार्टी सीट
भाजपा 151
कांग्रेस  74
अन्य 5

 

C-Voter EXIT POLL 2023

पार्टी सीट
भाजपा 65-85
कांग्रेस  87-107
अन्य 0-04
 
पिछले विधानसभा में कैसा रहा रिजल्ट
मध्य प्रदेश में 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 114 सीटें मिली थी, जबकि 109 सीटें ही मिल पाईं थी. इसके अलावा बीएसपी के खाते में भी 2 सीटें गई थीं. समाजवादी पार्टी ने 1 और निर्दलीय ने 4 सीटों पर जीत हासिल की थी.  वोट प्रतिशत की बात करें तो कांग्रेस को 40.89 प्रतिशत वोट मिले थे. वहीं बीजेपी पर 41.02 फीसदी लोगों ने भरोसा जताया था. इसके अलावा बीएसपी को 5.01, सपा को 1.30 और निर्दलीय को 5.82 प्रतिशत मत मिले थे. 
 
2018 में चाणक्य और सी-वोटर के एग्जिट पोल 
 
Chanakya EXIT POLL 2018
पार्टी सीट
भाजपा 103
कांग्रेस  125
अन्य 02

C-Voter EXIT POLL 2018

पार्टी सीट
भाजपा 106
कांग्रेस  118
अन्य 06

 

Trending news