Chhattisgarh New CM: छत्तीसगढ़ के नए CM का नाम ऐलान, जानें कौन हैं आदिवासी चेहरा विष्णु देव साय
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2003790

Chhattisgarh New CM: छत्तीसगढ़ के नए CM का नाम ऐलान, जानें कौन हैं आदिवासी चेहरा विष्णु देव साय

Who is Vishu Deo Sai became Chhattisgarh New CM: छत्तीसगढ़ राज्य की कमान आदिवासी नेता विष्णु देव साय के हाथों में सौंपने का फैसला हो गया है. जानिए कि आखिर कौन हैं विष्णु देव साय. कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर और कैसे पंच से प्रदेश के मुख्यमंत्री तक का सफर उन्होंने तय किया- 

Chhattisgarh New CM: छत्तीसगढ़ के नए CM का नाम ऐलान, जानें कौन हैं आदिवासी चेहरा विष्णु देव साय

Who is Vishu Deo Sai: छत्तीसगढ़ में CM फेस को लेकर जारी सस्पेंस खत्म हो गया है. BJP ने छत्तीसगढ़ की कमान राज्य के बड़े आदिवासी चेहरा विष्णु देव साय के हाथों में सौंपने का फैसाल लिया है. यानी अब छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बनेंगे. जानिए आखिर कौन हैं प्रदेश में मुख्यमंत्री के रेस में शामिल विष्णु देव साय. कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में उन्होंने कितने वोटों से किसे हराकर जीत हासिल की. 

विष्णु देव साय बनेंगे मुख्यमंत्री
विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें जशपुर जिले की कुनकुरी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था. विष्णु देव साय आदिवासी चेहरा हैं. वे प्रदेश में तीन बार पार्टी के अध्‍यक्ष का पद संभाल चुके हैं. इसके अलावा केंद्रीय में मंत्री और सांसद भी रह चुके हैं. 

कौन है विष्णु देव साय
विष्णु देव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को जशपुर जिले में हुआ था. जशपुर जिले के बगिया गांव में एक किसान परिवार में जन्मे साय ने 10वीं तक की पढ़ाई की है.  वे 2 बार छत्तीसगढ़ BJP के प्रदेशाध्यक्ष, 4 बार सांसद, 2 बार के विधायक और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं. अब तीसरी बार वे विधायक बने हैं. 

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh New CM: खत्म हुआ सस्पेंस, विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री

विष्णु देव साय का राजनीतिक सफर
- विष्णु देव साय 1989 में पंच बने
- 1990 में सरपंच
- 1990-1998 से सदस्य, मध्य प्रदेश विधानसभा
- 1999 से 2014 तक लगातार तीन बार रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद
- 2006  में प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ BJP
- 2020 में प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़
- जुलाई 2023 से वर्तमान तक राष्ट्रीय कार्यसमीति अध्यक्ष, BJP

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में डिप्टी सीएम को लेकर रमन सिंह का बड़ा बयान, हलचल तेज

कुनकुरी विधानसभा चुनाव 2023
विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में जशपुर जिले की कुनकुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा. उनके सामना कांग्रेस प्रत्याशी उद मिंज से रहा. साय ने इस चुनाव में कुल 87604 वोट हासिल किए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी उद मिंज के खाते में 62063 वोट आए. विष्णु देव साय ने कुल 25541 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है. बता दें कि कुनकुरी विधानसभा सीट ST के लिए रिजर्व है.

Chhattisgarh New CM: छत्तीसगढ़ को मिला आदिवासी सीएम! विष्णुदेव साय होंगे राज्य के अगले मुख्यमंत्री

 

Trending news