MP News: जबलपुर-मुंबई फ्लाइट फिर से शुरू, पहले दिन बिक गईं सभी सीटें! जानें शेड्यूल
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh2320122

MP News: जबलपुर-मुंबई फ्लाइट फिर से शुरू, पहले दिन बिक गईं सभी सीटें! जानें शेड्यूल

Jabalpur News: मध्य प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए जबलपुर से मुंबई के लिए एक बार फिर फ्लाइट शुरू की गई है. इस फ्लाइट के शुरू होने से यात्री काफी उत्साहित हैं.

 

MP News: जबलपुर-मुंबई फ्लाइट फिर से शुरू, पहले दिन बिक गईं सभी सीटें! जानें शेड्यूल

Jabalpur To Mumbai Air Service: जबलपुर से मुंबई के लिए नियमित उड़ान सेवा फिर से शुरू हो गई है. दरअसल, जबलपुर से मुंबई के लिए इंडिगो की फ्लाइट लंबे समय से बंद थी जो 1 जुलाई से फिर से शुरू हो गई है. जिससे यात्रियों में काफी उत्साह है. मुंबई से जबलपुर के लिए इंडिगो की फ्लाइट पहले ही दिन फुल हो गई. 186 यात्रियों की क्षमता वाली इस फ्लाइट में 183 यात्री मुंबई से जबलपुर आए, जबकि 180 यात्री मुंबई के लिए रवाना हुए. फ्लाइट सेवा शुरू होने पर यात्रियों में काफी उत्साह है.

जानें शेड्यूल
इस फ्लाइट के शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है. एयरलाइन की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक यह फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट से सुबह 10 बजे चलेगी और 11.45 बजे जबलपुर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी.

मुंबई एयरपोर्ट से सुबह 10 बजे उड़ान
जबलपुर एयरपोर्ट पर सुबह 11.45 बजे लैंडिंग
जबलपुर एयरपोर्ट से दोपहर 12.45 बजे उड़ान
दोपहर 2:45 बजे पर मुंबई में लैंडिंग

बंद थी फ्लाइट
करीब 6 महीने पहले मुंबई से सीधी फ्लाइट बंद कर दी गई थी. इसके बाद जबलपुर में तरह-तरह के विरोध प्रदर्शन हुए थे. इसलिए इसे फिर से शुरू किया गया. हालांकि इस रूट पर स्पाइसजेट की साप्ताहिक फ्लाइट संचालित की जा रही थी. लेकिन यह हफ्ते में सिर्फ एक दिन शनिवार को संचालित होती थी. ऐसे में लोगों को दूसरे रूट से मुंबई जाना पड़ता था.

यह भी पढ़ें: MP में बुराड़ी जैसी रहस्यमयी मौतों का खुला राज! एक ही परिवार के 5 शव मिले थे लटके

जबलपुर से मुंबई के लिए लंबे समय से नहीं थी विमान सेवा
बता दें कि जबलपुर से मुंबई के लिए कोई नियमित उड़ान सेवा नहीं थी, जिसके कारण सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. उन्हें मजबूरन दूसरे शहरों से मुंबई के लिए फ्लाइट सेवा का इस्तेमाल करना पड़ता था. ऐसे में जबलपुर हवाई सेवा संघर्ष समिति लंबे समय से जबलपुर से मुंबई के लिए नियमित उड़ान शुरू करने के लिए आंदोलन कर रही थी. जिसके कारण जबलपुर से मुंबई के लिए उड़ानें फिर से शुरू हो पाई हैं.

Trending news