शीत लहर की चपेट में उत्तर और मध्य भारत, जानिए इन 10 राज्यों में कितना गिरा पारा
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh616575

शीत लहर की चपेट में उत्तर और मध्य भारत, जानिए इन 10 राज्यों में कितना गिरा पारा

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिल्ली एनसीआर में साल 1901 के बाद इस दिसंबर में सबसे अधिक ठंड पड़ रही है

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: पूरे उत्तर भारत समेत मध्य भारत में भी शीत लहर (Cold Wave) का प्रकोप जारी है. हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने देश के कई राज्यों को अपनी ज़द में ले लिया है. दिल्ली में शनिवार (28 दिसंबर) को लोधी रोड क्षेत्र में सुबह 8.30 बजे 1.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिसे सर्दी के इस सीजन का सर्वाधिक ठंडा दिन माना जा रहा है. मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि शुक्रवार सुबह सफदरजंग क्षेत्र में 2.4 डिग्री सेल्सियस, पालम में 3.1 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 1.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिल्ली एनसीआर में साल 1901 के बाद इस दिसंबर में सबसे अधिक ठंड पड़ रही है.अधिकारियों ने कहा कि 30 दिसंबर, 2013 को दिल्ली के सफदरजंग का तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस और 11 दिसंबर, 1996 को 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

दिल्ली (Delhi)
पूसा: 1.0 ℃
आया नगर: 1.9 ℃
सफदरजंग: 2.4 ℃
पालम: 3.1 ℃
जाफरपुर कलां: 3.1 ℃
नजफगढ़: 3.8 ℃
दिल्ली यूनिवर्सिटी: 4.9 ℃

मौसम विज्ञान विभाग ने यह भी कहा कि इस बार राष्ट्रीय राजधानी में 31 दिसंबर को नए साल की पूर्व संध्या पर तापमान में और गिरावट आ सकती है और उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों और कश्मीर घाटी में बर्फबारी हो सकती है. विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी 10 दिनों में शीत लहर तेज हो सकती है.

आपको बताते हैं कि दिल्ली के अलावा देश के 9 प्रमुख राज्यों के विभिन्न शहरों में आज न्यूनतम तापमान कितना रहा.

हरियाणा (Haryana)
सिवानी: -0.8 ℃
हिसार: 0.2 ℃
नारनौल: 0.5 ℃
करनाल: 1.5 ℃
रोहतक: 1.8 ℃
सिरसा: 2.0 ℃
फरीदाबाद: 2.4 ℃
गुरुग्राम: 2.4 ℃
भिवानी: 3.9 ℃
अंबाला: 4.1 ℃
कुरुक्षेत्र: 4.2 ℃
नारायणगढ़: 5.1 ℃
पंचकुला: 7.0 ℃

पंजाब (Punjab)
मनसा: 0.7 ℃
भटिंडा: 1.5 ℃ (बालोह)
भटिंडा: 3.0 ℃
फ़िरोज़पुर: 3.5 ℃
मोगा: 3.7 ℃
मुक्तसर: 3.9 ℃
आनंदपुर साहिब: 4.5 ℃
अमृतसर: 4.7 ℃
जालंधर: 4.8 ℃
कपूरथला: 4.8 ℃
चंडीगढ़: 5.1 ℃
पटियाला: 5.1 ℃
लुधियाना: 5.6 ℃
ट्रान तारन: 5.6 ℃
होशियारपुर: 6.2 ℃
पठानकोट: 7.5 ℃
मोहाली: 7.5 ℃

यह भी पढ़ें- ठंड से ठिठुरता राजस्थान, 5 शहरों में तापमान शून्य के नीचे पहुंचा

राजस्थान(Rajasthan)
फतेहपुर: -4.0 ℃
चिड़ावा: -2.9 ℃
कोटपूतली: -2.5 ℃
जोबनेर: -2.2 ℃
माउंट आबू: -1.5 ℃
सिहोरी: -1.1 ℃
सीकर: -1.0 ℃
अलवर: 0.2 ℃
पिलानी: 0.6 ℃
चूरू: 1.1 ℃
चित्तौड़गढ़: 2.0 ℃
झालावाड: 2.0 ℃
श्रीगंगानगर: 2.1 ℃
उदयपुर: 2.6 ℃
बीकानेर: 2.7 ℃
करौली: 3.0 ℃
टोंक: 3.1 ℃
वनस्थली: 3.1 ℃
जैसलमेर: 3.3 ℃
बारां: 3.7 ℃
कोटा: 4.1 ℃
बूंदी: 4.4 ℃
अजमेर: 4.5 ℃
स्वाई माधोपुर: 4.6 ℃
भरतपुर: 5.0 ℃
जोधपुर: 6.4 ℃
बाड़मेर: 8.5 ℃

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)
मुजफ्फरनगर: 1.9 ℃
बहराइच: 2.0 ℃
कानपुर: 2.0 ℃
झांसी: 2.3 ℃
बांदा: 3.0 ℃
बरेली: 3.1 ℃
फुर्सतगंज: 3.2 ℃
उन्नाव: 3.3 ℃
लखनऊ: 3.5 ℃
अलीगढ़: 3.6 ℃
इलाहाबाद: 3.6 ℃
मुरादाबाद: 3.8 ℃
शाहजहाँपुर: 3.8 ℃
सुल्तानपुर: 3.9 ℃
आगरा: 4.1 ℃
मेरठ: 4.4 ℃
गोरखपुर: 5.8 ℃

यह भी पढ़ें- कारगिल: द्रास में दर्ज किया गया -30.2 डिग्री सेल्सियस तापमान, देश का सबसे ठंडा स्थान

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)
पंचमढ़ी: 1.2 ℃
टीकमगढ़: 1.5 ℃
उमरिया: 1.9 ℃
दमोह: 2.5 ℃
बैतूल: 2.8 ℃
नोवोंग: 3.1 ℃
सीधी: 3.2 ℃
सीहोर: 3.2 ℃
रायसेन: 3.2 ℃
दतिया: 3.3 ℃
ग्वालियर: 3.3 ℃
श्योपुर: 3.4 ℃
खजुराहो: 4.0 ℃
सागर: 4.0 ℃
जबलपुर: 4.4 ℃
रीवा: 4.6 ℃
खरगोन: 4.4 ℃
राजगढ़: 4.4 ℃
छिंदवाड़ा: 4.8 ℃
शाजापुर: 5.0 ℃
शिवपुरी: 5.0 ℃
सिवनी: 5.0 ℃
उज्जैन: 5.0 ℃
शाजापुर: 5.0 ℃
सतना: 5.2 ℃
गुना: 5.2 ℃
रतलाम: 5.2 ℃
धार: 5.2 ℃
भोपाल: 5.3 ℃
खंडवा: 7.0 ℃

गुजरात (Gujarat)
नलिया: 3.6 ℃
डेसा: 6.8 ℃
भुज: 9.0 ℃
राजकोट: 9.3 ℃
अमरेली: 9.6 ℃
अहमदाबाद: - 10.2 ℃
कांडला: 11.0 ℃

यह भी पढ़ें- जयपुर में सर्दी का सितम जारी, मैदानों में दिखी बर्फ की चादर

बिहार (Bihar)
गया: 3.2 ℃
पटना: 4.8 ℃
पूर्णिया: 6.1 ℃
भागलपुर: 6.1 ℃
मुज़फ़्फ़रपुर: 6.2 ℃

छत्तीसगढ़ (Chattisgarh)
अंबिकापुर: 3.8 ℃
पेंड्रा: 4.1 ℃
दुर्ग: 6.4 ℃
बिलासपुर: 7.5 ℃
राजनांदगांव: 7.5 ℃
रायपुर: 8.4 ℃

महाराष्ट्र (Maharashtra)
नागपुर: 5.1 ℃
गोंदिया: 5.2 ℃
चंद्रपुर: 5.4 ℃
ब्रह्मपुरी: 6.4 ℃
वर्धा: 7.5 ℃

(इनपुट आईएएनएस से भी)

Trending news