अमेरिकी महिला को देखकर मैं हस्तमैथुन नहीं बल्कि पेशाब कर रहा था: गोपाल वाल्मिकी
Advertisement

अमेरिकी महिला को देखकर मैं हस्तमैथुन नहीं बल्कि पेशाब कर रहा था: गोपाल वाल्मिकी

मुंबई के कोलाबा में एक अमेरिकी महिला के सामने अश्लील हरकत मामले में धरा गया आरोपी गोपाल वाल्मिकी ने अपने उपर लगे आरोपों से इंकार किया है। उसने मुंबई पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसने महिला को देखकर हस्तमैथुन नहीं किया था बल्कि उस वक्त वह पेशाब (मूत्र विसर्जन) कर रहा था। गौर हो कि मुंबई पुलिस ने आरोपी शख्स को भारतीय दंड संहिता की धारा 509 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अमेरिकी महिला को देखकर मैं हस्तमैथुन नहीं बल्कि पेशाब कर रहा था: गोपाल वाल्मिकी

मुंबई: मुंबई के कोलाबा में एक अमेरिकी महिला के सामने अश्लील हरकत मामले में धरा गया आरोपी गोपाल वाल्मिकी ने अपने उपर लगे आरोपों से इंकार किया है। उसने मुंबई पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसने महिला को देखकर हस्तमैथुन नहीं किया था बल्कि उस वक्त वह पेशाब (मूत्र विसर्जन) कर रहा था। गौर हो कि मुंबई पुलिस ने आरोपी शख्स को भारतीय दंड संहिता की धारा 509 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

और पढ़ें: मुंबई हस्तमैथुन मामला: ट्विंकल खन्ना के साथ भी हुआ था ऐसा!

मुंबई के कोलाबा इलाके में एक विदेशी महिला को देखकर गलत हरकतो के आरोप मे पकडे गया 25 साल का गोपाल जगदीश शेयर मार्केट मे काम करता है। गोपाल शादीशुदा बताया जा रहा है । इस पूरे मामले में पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसका कहना है कि जब महिला ने उसे देखा तो वो पेशाब कर रहा है। गोपाल के पिता बीएमसी मे काम करते है।

और पढ़ें: 'हस्‍तमैथुन' के कारनामे के बाद मीडिया पर बरसी शर्लिन चोपड़ा

गौर हो को दक्षिणी मुंबई के कोलाबा में एक अमेरिकी महिला के सामने कथित तौर पर अश्लील हरकत करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गोपाल वाल्मीकि को पुलिस ने तड़के सुबह में गिरफ्तार किया गया। यह कथित घटना सोमवार को उस समय हुई जब महिला उस क्षेत्र में सुबह की चहलकदमी के लिए गई थी।

और पढ़ें: शर्मनाक! दिल्ली में कैब ड्राइवर ने चलती कार के अंदर महिला के सामने की हस्तमैथुन

महिला ने युवक की फोटो खींच ली थी। उसने ट्विटर पर घटना की जानकारी देते हुए इस फोटो को साझा किया था जो कुछ ही देर में वायरल हो गया था। पीड़िता ने उन दो व्यक्तियों के नाम भी साझा किए थे जो उस दौरान वहां से गुजर रहे थे और उसके द्वारा हल्ला मचाने पर उन्होंने उसकी मदद की थी। पुलिस ने मंगलवार को महिला का बयान दर्ज कर इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की थी।  

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news