Advertisement
trendingNow1493699

लातूर में नाबालिग कबड्डी प्लेयर के साथ रेप के मामले में कोच गिरफ्तार

घर वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा के न जाने पर आरोपी ने बालिका के साथ  सामूहिक बलात्कार करने की धमकी भी दी. 

पुलिस ने मामला दर्ज कर कब्बडी कोच गणेश बेंबडे को गिरफ्तार किया है.(प्रतीकात्मक फोटो)
पुलिस ने मामला दर्ज कर कब्बडी कोच गणेश बेंबडे को गिरफ्तार किया है.(प्रतीकात्मक फोटो)

लातूरः महाराष्ट्र के लातूर एक कबड्डी प्लेयर के साथरेप का मामला सामने आया है. जिसके आरोप में कबड्डी प्रशिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि लातूर के अहमदपुर तालुका स्कूल के ही कबड्डी कोच ने बच्ची का बलात्कार किया है. गणेश बेंबडे नाम का आरोपी शिक्षक पिछले एक साल से लगातार बालिका का बलात्कार कर रहा था. छात्रा ने कई बार शिक्षक के इस कुकृत्य का विरोध भी किया, लेकिन आरोपी छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार करता रहा. लगातार हो रहें बलात्कार से परेशान छात्रा ने सोमवार को  जहर पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की. जानकारी के अनुसार लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है. 

अररिया: सदर अस्पताल से चोरी हुआ नवजात, इलाज के दौरान मां की हुई थी मौत

छात्रा ने पुलिस के सामने अपने उपर हो रहे अत्याचार के बारे में बताया. जानकारी के अनुसार लड़की स्कूल की कबड्डी टीम की खिलाड़ी थी. छात्रा कोच से सिखने जाती तो आरोपी पहले उससे बलात्कार करता फिर उसको कोचिंग देता था. अपने साथ हो रहे लगातार बलात्कार से परेशान होकर छात्रा ने पिछले कई दिनों से गणेश बेंबडे से मिलना बंद कर दिया था. घर वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा के न जाने पर आरोपी ने बालिका के साथ  सामूहिक बलात्कार करने की धमकी भी दी. गणेश बेंबडे की यह बात सुनकर छात्रा डर गई और उसने स्कूल जाना छोड़ दिया . बताया जा रहा है कि छात्रा इसी डर की वजह से पिछले 15 दिनों से स्कूल नहीं जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

प्रेमी ने फोन नहीं किया रिसीव तो आहत होकर प्रेमिका ने लगाई फांसी

छात्रा के न आने पर आरोपी ने उसके बलात्कार का वीडियो वायरल करने की बात कही जिससे परेशान होकर उसने जहर पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की. ऐसे में जब लड़की ने जहर पीकर खुदकुशी की कोशिश की तभी घरवालों को वह अपने कमरे मे बेहोशी की हालत में मिली. परिजनों ने आनन फानन में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया. जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे और मामला दर्ज कराया. पुलिस ने मामला दर्ज कर कब्बडी कोच गणेश बेंबडे को गिरफ्तार किया है. आरोपी शिक्षक पर पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news