मॉनसून की विदाई के बाद लौटी गर्मियां? बादलों की टुकड़ी ने NCR को जगाया? ग्रेटर नोएडा में बारिश, ठंड आने का इंतजार कर रहे लोग!
Advertisement
trendingNow12459586

मॉनसून की विदाई के बाद लौटी गर्मियां? बादलों की टुकड़ी ने NCR को जगाया? ग्रेटर नोएडा में बारिश, ठंड आने का इंतजार कर रहे लोग!

आज का मौसम 05 अक्टूबर: दिल्ली में मॉनसून की विदाई के बाद भी मौसम मोये मोये कर रहा है. तापमान बढ़ गया है. ऐसा लग रहा है कि कहीं गलती से सर्दियां शुरू होने के सीजन में गर्मियां तो नहीं लौट आई हैं. आज सुबह ग्रेटर नोएडा को ही देख लीजिए अचानक हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया.

मॉनसून की विदाई के बाद लौटी गर्मियां? बादलों की टुकड़ी ने NCR को जगाया? ग्रेटर नोएडा में बारिश, ठंड आने का इंतजार कर रहे लोग!

Delhi NCR Weather Update : दिल्ली में मॉनसून की विदाई के बाद भी मौसम मोये मोये कर रहा है. राजधानी का तापमान लगातार बढ़ रहा है. दोपहर में उमस और चिपचिपी गर्मी ऐसा अहसास करा रही मानो गलती से सर्दियां शुरू होने के सीजन में गर्मी तो नहीं लौट आई है. आज सुबह ग्रेटर नोएडा को ही देख लीजिए अचानक हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया. इससे पहले दिल्ली में शुक्रवार को आसमान साफ ​​रहा और धूप खिली रही. इसी के साथ अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है. अब लोग सर्दियां शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं.

मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. दक्षिण-पश्चिम मानसून के आधिकारिक रूप से लौट जाने के बाद दिल्ली में गर्म दिन रहा. बुधवार को दिल्ली का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष के 10 अक्टूबर के तापमान से अधिक है. पिछले साल 10 अक्टूबर को 36.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था.

fallback

मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता का स्तर 56 प्रतिशत दर्ज हुआ. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में शनिवार को बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राजधानी में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 183 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है.

fallback

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

TAGS

Trending news