मुलायम सिंह के जन्मदिन पर जश्न का माहौल, PM मोदी, CM Yogi समेत कई नेताओं ने दी बधाई
Advertisement
trendingNow11032715

मुलायम सिंह के जन्मदिन पर जश्न का माहौल, PM मोदी, CM Yogi समेत कई नेताओं ने दी बधाई

मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के जन्मदिन के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है.

फोटो साभार: (ट्विटर)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का आज 82वां जन्मदिन है. इस मौके पर लखनऊ के पार्टी दफ्तर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया. इस दौरान उनके साथ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी मौजूद रहे. उनके जन्मदिन पर सपा मुख्यालय समेत सभी जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. लखनऊ में हुए भव्य आयोजन का सीधा प्रसारण पार्टी के ट्विटर हैंडल पर भी किया गया.

  1. मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन
  2. सपा के दफ्तर में भव्य कार्यक्रम
  3. PM समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं 

'बधाइयों का तांता'

इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने की कामना की है.

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने ट्वीट कर कहा, 'पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं.' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्विटर पर मुलायम सिंह यादव को बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की है.

पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट किया, ' हम सभी की प्रेरणा व ऊर्जा के स्रोत, सामाजिक न्‍याय के ध्वजवाहक और अपने जन संघर्षों की बदौलत संवेदनशील सियासत की इबारत लिखने वाले आदरणीय नेताजी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.'

ये भी देखें -  UP: मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन आज

मुलायम सिंह का राजनीतिक सफरनामा

इटावा जिले के सैफई गांव में 22 नवंबर, 1939 को जन्‍मे मुलायम सिंह यादव ने शुरुआती जीवन शिक्षक के रूप में शुरू किया और 1967 में पहली बार विधानसभा के सदस्य चुने गये. वह 1977 में रामनरेश यादव के नेतृत्व वाली जनता पार्टी की प्रदेश सरकार में पहली बार मंत्री बने. 1989 में वह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और दूसरी बार 1993 में सपा-बसपा गठबंधन की सरकार में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. 1996 में मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद संयुक्त मोर्चा नीत केंद्र सरकार में वह रक्षा मंत्री भी रहे.

ये भी पढ़ें- कोरोना: लापरवाही के बीच यहां 20 दिन का Lockdown लागू, केवल इनको मिली छूट

यादव 2003 से 2007 तक तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे. अपने लंबे राजनीतिक जीवन में मुलायम सिंह यादव ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं. उन्होंने 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी.

(भाषा इनपुट के साथ)

LIVE TV

 

Trending news