Rajasthan Crime: हैवानियत की हदें पार! शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, मन नहीं भरा तो दोस्त से भी करवाया रेप

Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने पहले तो खुद, फिर पीड़िता को ब्लैकमेल कर अपने दोस्त से भी रेप करवाया.

Rajasthan Crime: हैवानियत की हदें पार! शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, मन नहीं भरा तो दोस्त से भी करवाया रेप

Rajasthan Crime: अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में फिर से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई. एक पीड़ित युवती ने अपनी मां के साथ रामगढ़ थाने पहुंचकर गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है.

पुलिस ने पीड़िता की दी गई रिपोर्ट के आधार पर गैंगरेप की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच अलवर डीएसपी किशोर सिंह को सौंपी गई है. वहीं, पुलिस ने रात्रि में ही रामगढ़ हॉस्पिटल में पीड़िता का मेडिकल भी करवाया. 

शादी का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो
पीड़िता ने रिपोर्ट में लिखा है कि आरोपी यासिफ पुत्र अहमद व साहिल पुत्र समसुद्दीन अधिकतर पीड़िता के घर पर आते रहते थे. यासिफ पीड़िता से शादी करना चाहता था. इसलिए उनका आना-जाना लगा रहता था. एक दिन आरोपी यासिफ ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसका अश्लील वीडियो बना ली. 

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

ब्लैकमेल कर दोस्त से भी करवाया रेप
उसके पश्चात दिनांक 26 जनवरी 2024 को पीड़िता घर पर अकेली थी, तो आरोपी यासिफ और उसका दोस्त साहिल उसके घर पर आ गए और आरोपी यासिफ ने उसके इच्छा के विरुद्ध बलात्कार किया और उसके दोस्त ने वीडियो बना ली. इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मारपीट करते हुए दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया. साथ ही धमकी दी यदि इस घटना के संदर्भ में किसी को बताया तो इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे. 

धमकी देकर कई बार किया यौन शोषण
वीडियो वायरल करने की धमकी के डर के कारण पीड़िता ने परिवार वालों को कुछ नहीं बताया और अंदर ही अंदर घुटती रही. दोनों आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए बार-बार यौन शोषण किया. 

युवती 6 महीने की हुई गर्भवती
वहीं, जब पीड़िता की तबीयत खराब हुई, तो उसकी मां उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पर पेट में दर्द होने के कारण डॉक्टर ने सोनोग्राफी कराई, तो पीड़िता की मां की आंख फटी की फटी रह गई. क्योंकि उसकी कुंवारी बेटी 6 महीने की गर्भवती निकली. वहीं, इस घटना को लेकर जब पीड़िता की मां ने उन लोगों से शादी करने की बात कही, तो उन्होंने पीड़िता की मां को जान से मारने की धमकी दी और बच्चे को गिराने की धमकी दी .

Trending news