Begun Chunav Result 2023: बेगूं सीट से BJP के सुरेश धाकड़ को मिली जीत, जानें पूरा अपडेट
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1989533

Begun Chunav Result 2023: बेगूं सीट से BJP के सुरेश धाकड़ को मिली जीत, जानें पूरा अपडेट

Begun Vidhan Sabha Chunav Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर 25 नवंबर को मतदान हुआ था. बताया जा रहा है, कि बेगूं सीट से BJP के सुरेश धाकड़ को जीत मिल चुकी है.

Begun Chunav Result 2023: बेगूं सीट से BJP के सुरेश धाकड़ को मिली जीत, जानें पूरा अपडेट

Begun Vidhan Sabha Chunav Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के तहत 25 नवंबर को हुई. वोटिंग के बाद अब रिजल्ट का इंतजार था. जानकारी के अनुसार बेगूं सीट से BJP के सुरेश धाकड़ जीत चुके हैं.  बताया जा रहा है, कि बेगूं सीट से सुरेश धाकड़ ने कांग्रेस के राजेंद्र सिंह बिधूड़ी को 50 हजार 661 वोटों से हराया. सुरेश धाकड़ को 1 लाख 36 हजार 714 वोट मिले हैं.2023 के विधानसभा चुनाव में बेगूं विधानसभा में 83.51 प्रतिशत मतदान हुआ  था.

बेगूं विधानसभा सीट राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में आती है. इस बार बेगूं विधानसभा सीट से कांग्रेस से राजेंद्र सिंह बिधूड़ी और बीजेपी से डॉ. सुरेश धाकड़ चुनावी मैदान में थे. 

साल 2018 में बेगूं विधानसभा सीट से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी. 2018 में बेगूं में कुल 46 प्रतिशत वोट पड़े. 2018 में कांग्रेस से राजेंद्र सिंह बिधुरी ने भारतीय जनता पार्टी के अर्जुन जिनगर को 2 हजार वोटों के मार्जिन से हराया था.

राजस्थान चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के देखें यहां

 

Trending news