Dungarpur News: 6 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, वाहन की टक्कर से कारीगर की मौत

Dungarpur News: डूंगरपुर जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के कलाल घाटा में एक्सीडेंट में एक युवक की मौत हो गई. युवक गुजरात में कारीगरी का काम करता था. डूंगरपुर से गाड़ी में बैठकर कलाल घाटा उतरा. पैदल घर जाते समय अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी. युवक की मौत से 6 बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है.
Dungarpur News: 6 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, वाहन की टक्कर से कारीगर की मौत
Image Credit: ज़ी न्यूज़ डेस्क