राजस्थान में किसानों को कर्ज बांटने में सीएम गहलोत ने दिखाई दरिया दिली, 40 लाख किसानों को बांटा 15253 करोड़ का ऋण
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1495012

राजस्थान में किसानों को कर्ज बांटने में सीएम गहलोत ने दिखाई दरिया दिली, 40 लाख किसानों को बांटा 15253 करोड़ का ऋण

Rajasthan news: राजस्थान में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव पास आ रहे हैं, किसानों को अपने पाले में रिझानें के लिए सभी दल जोर-अजमाइश कर रहे हैं, सीएम अशोक गहलोत ने किसानों को राहत देने के लिए सरकार का खजाना खोल दिया है, अब तक राजस्थान में 40 लाख किसानों को 15,253 करोड़ का ऋण बांटा गया है.

 

फाइल फोटो,

Rajasthan news: राजस्थान में कर्ज और किसानों पर जमकर राजनीति हो रही है, लेकिन इसी बीच ये जानना भी जरूरी है कि किसानों को ब्याजमुक्त कर्ज देने में गहलोत सरकार ने कमाल कर दिखाया. अब तक 72 प्रतिशत ब्याज मुक्त ऋण बांटा जा चुका है. मार्च तक 100 प्रतिशत टारगेट पूरा होने की पूरी संभावना है.

पहली बार बंटेगा 20 हजार करोड का ऋण
चुनावी साल में राजनैतिक पार्टियों की निगाहे किसानों, कर्ज और कर्जमाफी पर टिकी रहती हैं. इसी बीच राजस्थान में चुनावी साल से पहले पूरा फोकस किसानों पर देखा जा सकता है. क्योंकि घूम फिरकर मरूधरा में सियासत किसानों पर ही होती दिखाई देती है.

चुनावी साल से पहले गहलोत सरकार ने किसानों को ब्याजमुक्त फसली ऋण बांटने का टारगेट 16 हजार करोड़ से बढ़ाकर 20 हजार करोड़ कर दिया. जिसमें अब तक 40 लाख किसानों को 15,253 करोड का ऋण बांटा जा चुका है.यानि राजस्थान के इतिहास में पहली बार मार्च तक 20 हजार करोड़ का ऋण बंट चुका होगा. अभी सहकारिता विभाग ने 76 प्रतिशत टारगेट पूरा कर लिया है.1,70,295 नए किसानों को 299 करोड का ऋण वितरण में सरकार ने नया रिकॉर्ड बना लिया है.

 कर्ज देने में 5 जिलों का कमाल

जिला          टारगेट       कितना बंटा      प्रतिशत
जालौर        600 करोड़       651 करोड़     108
जैसलमेर      325 करोड़        329 करोड़    101
चुरू         420 करोड़        373 करोड़     88
कोटा        740 करोड़        652 करोड़      88
जोधपुर       760 करोड़        662 करोड़     87

ये 5 जिले,जो कर्ज बांटने में पीछे
जिला        टारगेट        कितना बंटा       प्रतिशत
डूंगरपुर      480 करोड़     262 करोड़        54
टोंक        575 करोड़     319 करोड़        55
नागौर       650 करोड़     379 करोड़        58
बांरा        460 करोड़     284 करोड़        61
बूंदी        540 करोड़     339 करोड़        62

सहकारिता विभाग ने खरीफ में 26 लाख 62 हजार किसानों को 9853 करोड़ और रबी में 13 लाख 69 हजार किसानों को 5399 करोड़ का ऋण बंट चुका है.

ये भी पढ़ें- नए साल पर मिल सकती है जयपुर को नई सौगात, यदि फाइल अप्रूव्ल हुई तो दौडेंगी इलेक्ट्रिक बसें, बढ़ेगी ग्रीन मोबिलिटी

 

 

 

Trending news