Trending Photos

Rajasthan live News: हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने पर भाजपा का जश्न, शाम 6 बजे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नडडा पार्टी मुख्यालय पहुचेंगे. शाम 7:30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुचेंगे. जीत के जश्न में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. आज रात 9 बजे देशभर के सभी मंडलों में बीजेपी जीत का जश्न मनाएगी.
#Jaipur सीएम भजनलाल शर्मा ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक@HemantMeenaBJP @BhajanlalBjp @shashimohan_s #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee pic.twitter.com/zCaqquca5c
— ZEE Rajasthan (@zeerajasthan_) October 8, 2024
Rajasthan live News: पंडित नवल किशोर शर्मा की 12वीं पुण्यतिथि
दौसा, पंडित नवल किशोर शर्मा की 12वी पुण्यतिथि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुजरात गवर्नर रहे है पंडितजी, दौसा,जयपुर और अलवर से रहे है पांच बार सांसद, जयपुर ग्रामीण से एक बार विधायक भी रहे है शर्मा, राजीव गांधी सरकार में रहे है केंद्रीय मंत्री, पीसीसी अध्यक्ष,AICC महासचिव सहित रहे अहम पदों पर दी सेवाएं. खादी बाग में हुआ प्रार्थना सभा का आयोजन, पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा,RPSC के पूर्व सदस्य विनोदबिहारी शर्मा,क्षेत्रीय खादी समिति के मंत्री अनिल शर्मा सहित रहे अन्य मौजूद.
Rajasthan live News: पुलिस महानिदेशक जयपुर ने जारी की पुलिस उप अधीक्षकों की तबादला सूची
पुलिस महानिदेशक जयपुर ने जारी की पुलिस उप अधीक्षकों की तबादला सूची, प्रदेश के 155 पुलिस उप अधीक्षकों का किया ट्रांसफर, जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक बदले अरुण मिश्रा को बूंदी,नरेंद्र नागर को लाखेरी ,राजू लाल मीणा को नैनवा, हेमंत गौतम को तालेड़ा, अजीत मेघवंशी को हिंडोली पुलिस उप अधीक्षक लगाया.
Rajasthan live News: जैतसर फार्म क्षेत्र से वन विभाग की टीम ने दो लोगों को किया राउंड अप
जैतसर फार्म क्षेत्र से वन विभाग की टीम ने दो लोगों को किया राउंड अप, वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के निर्देश पर की कार्यवाही, दो लोगों के पास दो टोपीदार बंदूक व गोश्त मिलने की जानकारी, वन विभाग व पुलिस टीम कर रही मामले की जांच, शिकार प्रकरण की आशंका में अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी, फार्म के चौकीदार व अन्य से भी पूछताछ शुरू, जैतसर पुलिस भी आर्म्स एक्ट में आरोपियों से कर रही पूछताछ.
Rajasthan live News: राइजिंग राजस्थान पर्यटन प्री-समिट आज. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में प्री-समिट. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के विशिष्ट आतिथ्य में प्री-समिट का आयोजन. पर्यटन सचिव रवि जैन, पर्यटन आयुक्त वीपी सिंह और आरटीडीसी की एमडी सुषमा अरोड़ा समेत पर्यटन विभाग के अधिकारी व पर्यटन से जुड़े उद्यमी शामिल होंगे. राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 को सफल बनाने के लिए आयोजन. शाम 4 बजे जयपुर स्थित होटल ललित में प्री-समिट का आयोजन.
Rajasthan live News: सीकर जिले में खाटूश्यामजी मंदिर के पट 8 और 9 अक्टूबर को विशेष सेवा और पूजा के कारण बंद रहेंगे. भक्त 9 अक्टूबर शाम 5 बजे के बाद ही दर्शन कर सकेंगे.
Rajasthan live News: जयपुर पुलिस मुख्यालय से इस वक्त की बड़ी खबर. 155 DSP स्तर के अधिकारियों के किए गए तबादले. DGP यूआर साहू ने जारी की तबादला सूची. लंबे समय से किया जा रहा था DSP तबादला सूची का इंतजार. कई सर्कल के सीओ, एसीपी और उप अधीक्षक के हुए तबादले.