RSMSSB Recruitment 2023: राजस्थान में 3646 पदों पर भर्ती होगी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और नर्स भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1769517

RSMSSB Recruitment 2023: राजस्थान में 3646 पदों पर भर्ती होगी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और नर्स भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

RSMSSB Recruitment 2023: कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने खुशखबरी दी है, राज्य सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत भर्ती निकाली गई है.2058 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) और 1588 नर्स (जीएनएम) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचनाएं.

 

फाइल फोटो.

RSMSSB Rajasthan ANM, GNM Recruitment 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राज्य सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 2058 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) और 1588 नर्स (जीएनएम) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. ये नोटिफिकेशन 6 जुलाई को जारी किया गया है.आधिकारिक जानकारी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू हो जाएंगे. 

कैंडिडेट्स आवेदन 8 अगस्त तक कर सकते हैं. RSMSSB ने भर्ती को लेकर तैयारी पूरी कर ली है. जानकारों की मानें तो अधिसूचना के अनुसार एएनएम के 2058 पदों और नर्स के 1588 पदों समेत कुल 3646 पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है.राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कहा है कि भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं, 

योग्यता ये रखी गई है

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ-साथ एएनएम या हेल्थ वर्कर के पाठ्यक्रम में पास होना चाहिए. आयु 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- पुलिस कॉन्सटेबल के पदों पर भर्ती, 10 जुलाई आवेदन की लास्ट डेट

 

 

Trending news