SSC CGL Tier I Result OUT: SSC सीजीएल टियर 1 का रिजल्‍ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1566282

SSC CGL Tier I Result OUT: SSC सीजीएल टियर 1 का रिजल्‍ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

SSC CGL Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीजीएल टियर-1  (CGL) का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें साढ़े तीन लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए हैं. 

SSC CGL Tier I Result OUT: SSC सीजीएल टियर 1 का रिजल्‍ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

SSC CGL Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीजीएल टियर-1  (CGL) का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें साढ़े तीन लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए हैं. सभी उम्मीदवार, जो संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (टियर- I), 2022 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे परीक्षार्थी ssc.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. सफल और असफल अभ्यर्थियों के मार्क्स 22 फरवरी 2023 को जारी होंगे. आयोग ने 01 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन मोड में  इस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था. इसके जरिए केंद्र सरकार के विभागों में लगभग 37 हजार पदों पर नियुक्ति होंगी. देश भर से करीब 31 लाख युवाओं ने इस भर्ती का फॉर्म भरा है. 

SSC CGL Tier I Result 2022: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं.
आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें
अब उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएल टीयर I रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
पीडीएफ फाइल खुलने के बाद जहां उम्मीदवार रिजल्ट देख सकते हैं

सीजीएल टियर-1 का आयोजन देश भर में सीबीटी मोड में 1 दिसंबर 2022 से 13 दिसंबर 2022 तक कराया कराया गया था। अभ्यर्थियों के मार्क्स के आधार पर उन्हें टियर-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर और असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर (लिस्ट-1), जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (जेएसओ) (लिस्ट-2) व एएओ व जेएसओ के अलावा अन्य पदों के लिए (लिस्ट-3), तीन अलग अलग कटऑफ जारी की गई है. कई शिफ्टों में एग्जाम के चलते मार्क्स नॉर्मलाइज्ड किए गए हैं. अनारक्षित वर्ग के लिए मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स 30 फीसदी, ओबीसी व EWS के लिए 25 फीसदी और अन्य सभी वर्गों के लिए 20 फीसदी तय किए गए थे.

ये भी पढ़े:- RPSC 2nd grade Admit Card release 2023: आरपीएससी ने वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का एडमिट कार्ड किया जारी, यहां से करें डाउनलोड

असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर पदों के लिए, असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर (लिस्ट-1) कटऑफ0

इस कैटेगरी में कुल 25071 पास हुए 

श्रेणी     कट-ऑफ मार्क्स     उम्मीदवार उपलब्ध 

एससी     137.54533             4832

एसटी     131.03984             2325

ओबीसी     152.92049          8469

ईडब्ल्यूएस     154.80185      3485

अनारक्षित     158.36560          4776*

ओएच     128.59598                435

एचएच     96.45331                 382

पीडब्ल्यूडी-अन्य 72.79273        367

कुल ---                                 25071

Trending news