Trending Photos

General Knowledge Trending Quiz : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए क्विज के सवाल किसी वरदान से कम नहीं हैं. क्विज और इंटरनेट की वजह से आधुनिक पढ़ाई का तरीका तेजी से बदल रहा है. बच्चे इन दिनों ट्रेंडिंग क्विज के सवालों में खूब रुचि ले रहे हैं. हर प्रतियोगी परीक्षा में General Knowledge का एक अहम पेपर होता है, जिसमें दुनियाभर के तरह-तरह के सवाल पूछे जाते हैं. हम भी आपके लिए कुछ ऐसे ही सवाल और उनके जवाब लेकर आए हैं, जो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं.
सवाल 1 - किस जानवर को सबसे ज्यादा गुस्सा आता है?
जवाब 1 - जंगली भेड़िया को सबसे ज्यादा गुस्सा आता है.
सवाल 2 - भारत की कौन सी ऐसी नदी है जो उल्टी बहती है?
जवाब 2 - गंगा-यमुना की तरह पवित्र मानी जाने वाली नर्मदा नदी मध्य प्रदेश और गुजरात की खास नदी है. ये भारत की एकमात्र नदी है जो उल्टी दिशा में बहती है.
सवाल 3 - हवाई जहाज से हम कहां नहीं जा सकते हैं?
जवाब 3 - हवाई जहाज से हम अंतरिक्ष में नहीं जा सकते हैं.
सवाल 4 - हवाई जहाज के तेल का टैंक कितने लीटर तक का होता है.
जवाब 4 - यह हवाई जहाज के साइज पर निर्भर करता है कि वह कितना बड़ा है, हवाई जहाज का फ्यूल टैंक करीब 1.5 लाख लीटर तक का होता है.
सवाल 5 - दुनिया का सबसे खूबसूरत जानवर किसे माना जाता है?
जवाब 5 - दुनिया का सबसे खूबसूरत जानवर बंगाल टाइगर को माना जाता है.
सवाल 6 - इंसान अपने जीवन में कितने साल सोते हुए बिताता है?
जवाब 6 - इंसान अपने जीवन में करीब 25 साल सोते हुए बिताता है.
सवाल 7 - क्या आप जानते हैं, किस जीव के बच्चे अंडे के अंदर से ही बातें करना शुरू कर देते हैं?
जवाब 7 - दरअसल, कछुए के बच्चे अंडे के अंदर से ही बातें करना शुरू कर देते हैं.
Disclaimer-
'ज़ी राजस्थान' इस खबर से संबंधित किसी तथ्य की पुष्टि नहीं करता. हमारा मकसद, आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाना है. हम आपके लिए इस तरह की जानकारियां विभिन्न विश्वसनीय वेबसाइट्स से जुटाने का प्रयास करते हैं.