Trending Quiz : क्या आप जानते हैं, भारत में सबसे पहली कार किसने खरीदी थी?
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2413137

Trending Quiz : क्या आप जानते हैं, भारत में सबसे पहली कार किसने खरीदी थी?

Trending Quiz : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों के लिए क्विज बहुत मददगार साबित हो रहा है. क्विज के ट्रेंडिंग सवालों की मदद से बच्चे अपनी जनरल नॉलेज को मजबूद करने में जुटे हुए हैं.

 

Do you know who bought the first car in India

general knowledge Trending Quiz : क्विज आधुनिक बढ़ाई का एक अहम टूल बन कर उभर रहा है. ये एक ऐसी प्रणाली है, जिसकी मदद से प्रतिभागी बहुत कम वक्त में अपनी जीके को तैयार कर लेते हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए ट्रेंडिंग क्विज के कुछ उपयोगी सवाल लेकर आए हैं, जो आपका करियर बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं. 

सवाल 1 - सांप कौन सा रंग देखकर पागल हो जाता है?
जवाब 1 - सांप नीला रंग देखकर पागल हो जाता है.

सवाल 2 -  सात पहाड़ियों का नगर किस शहर को कहा जाता है और क्यों?
जवाब 2 -  सिटी ऑफ रोम को सात पहाड़ियों का शहर कहा जाता है. यह शहर सात पहाड़ियों से घिरा हुआ होने के कारण सात पहाड़ियों का नगर कहलाता है.

सवाल 3 - भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है?
जवाब 3 - भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कोलकाता में है.

सवाल 4 - चांद पर सबसे पहले कौन सा जानवर गया था?
जवाब 4 - हालांकि, चांद पर जाने वाला पहला जानवर एक कुत्ता था.

सवाल 5 - किस सागर में एक भी मछली नहीं पाई जाती है?
जवाब 5 - मृत सागर का पानी सामान्य समुद्री पानी से 6–7 गुना ज्यादा खारा होता है. नमक की मात्रा ज्यादा होने के कारण मछली तथा दूसरे समुद्री जीव जीवित नहीं रह सकते हैं.

सवाल 6 - देश में पहली बार राष्ट्रपति शासन किस राज्य में लगाया गया था?
जवाब 6 - सरकारी आंकड़ों के मुताबिक आजादी के बाद पंजाब वह राज्य था, जहां राष्ट्रपति शासन लगाया गया था. कांग्रेस में फूट की वजह से यहां 20 जून 1951 से 17 अप्रैल 1952 के बीच राष्ट्रपति शासन लगाया गया.

सवाल 7 - क्या आप जानते हैं, भारत में सबसे पहली कार किसने खरीदी थी?
जवाब 7 - बीते समय में, कार खरीदना एक बेहद शानदार जीवनशैली का प्रतीक माना जाता था. पहले के दौर में जब सड़क पर कोई कार दिखाई देती थी, तो उसे एक बड़ी शान और प्रतिष्ठा की चीज समझा जाता था. लेकिन आजकल, आप सड़कों पर बड़ी संख्या में गाड़ियों को दौड़ते हुए देख सकते हैं. पर क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे पहली कार किसने खरीदी थी? भारत में सबसे पहली कार खरीदने वाले व्यक्ति का नाम जमशेदजी टाटा था. उन्हें भारतीय उद्योग का जनक भी कहा जाता है. जमशेदजी टाटा ने ही टाटा ग्रुप की स्थापना की थी. टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेदजी टाटा ने 1898 में मुंबई में पहली कार खरीदी थी. इससे पहले, एक विदेशी व्यक्ति, फॉस्टर, ने कोलकाता में भारत की सबसे पहली कार खरीदी थी. जमशेदजी टाटा भारत में कार खरीदने वाले पहले भारतीय थे, और आज उनकी कंपनी टाटा की गाड़ियाँ न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी मशहूर हैं. टाटा मोटर्स की कारें सुरक्षा के मामले में सबसे बेहतरीन मानी जाती हैं. जमशेदजी टाटा की खरीदी गई पहली कार से लेकर आज की कारों के डिजाइन और फीचर्स में बहुत बदलाव आ चुका है.

Disclaimer-

'ज़ी राजस्थान' इस खबर से संबंधित किसी तथ्य की पुष्टि नहीं करता. हमारा मकसद, आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाना है. हम आपके लिए इस तरह की जानकारियां विभिन्न विश्वसनीय वेबसाइट्स से जुटाने का प्रयास करते हैं. 

Trending news