Trending Quiz : लाल किला बनाने वाले मुख्य मिस्त्री का क्या नाम था?

Trending Quiz : क्विज को लेकर युवाओं में खासा क्रेज है. जनरल नॉलेज के सवालों को याद करने के लिए इन दिनों क्विज एक अच्छा जरिया बनता जा रहा है.

Trending Quiz : लाल किला बनाने वाले मुख्य मिस्त्री का क्या नाम था?

General Knowledge Trending Quiz : इंटरनेट पर क्विज के सवालों ने धूम मचा रखी है. लोग अपनी जनरल नॉलेज बढ़ाने के लिए इन दिनों खूब Quiz खेल रहे हैं. हम भी आपसे कुछ ऐसे ही सवाल पूछने जा रहे हैं, जो आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं, और प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी मदद कर सकते हैं.

सवाल 1 - मच्छरों का त्यौहार कहां मनाया जाता है?
जवाब 1 - मच्छरों का त्यौहार चीन में मनाया जाता है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

सवाल 2 - किस देश का कानून सबसे कठिन माना जाता है?
जवाब 2 - सउदी अरब का कानून सबसे कठिन माना जाता है.

सवाल 3 - किस देश में प्लास्टिक के नोट चलते हैं?
जवाब 3 - ऑस्ट्रेलिया में प्लास्टिक के नोट चलते हैं.

सवाल 4 - किस देश के लोग भारत में नहीं घूम सकते हैं?
जवाब 4 - उत्तर कोरिया के लोग भारत में नहीं घूम सकते हैं.

सवाल 5 - जहांगीर को कहां दफनाया गया था?
जवाब 5 - जहांगीर को लाहौर में दफनाया गया था.

सवाल 6 - सेब के कितने बीज खाने से इंसान की मौत हो सकती है?
जवाब 6 - सेब के 80 से ज्यादा बीज खाने से इंसान की मौत हो सकती है.

सवाल 7 - लाल किला बनाने वाले मुख्य मिस्त्री का क्या नाम था?
जवाब 7 - दिल्ली की प्रसिद्ध जगहों में लाल किला भी एक महत्वपूर्ण स्थल है, जिसे देखने दुनियाभर से लोग भारत आते हैं. इस ऐतिहासिक किले का निर्माण 1648 में मुगल सम्राट शाहजहां ने करवाया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भव्य किले को किसने डिजाइन किया था? शाहजहां ने लाल किले के निर्माण की जिम्मेदारी उस्ताद अहमद लाहौरी को सौंपी थी. उस्ताद अहमद लाहौरी का जन्म पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था, और उन्हें शाहजहां ने विशेष रूप से अपने दरबार का हिस्सा बनने के लिए भारत बुलाया था. उनके उत्कृष्ट कार्य से प्रभावित होकर, शाहजहां ने उन्हें 'नादिर उल असर' की उपाधि प्रदान की थी. इसके अलावा, उस्ताद अहमद लाहौरी को उनकी सेवाओं के लिए प्रति माह 1000 रुपये वेतन के रूप में दिया जाता था.

Disclaimer-

'ज़ी राजस्थान' इस खबर से संबंधित किसी तथ्य की पुष्टि नहीं करता. हमारा मकसद, आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाना है. हम आपके लिए इस तरह की जानकारियां विभिन्न विश्वसनीय वेबसाइट्स से जुटाने का प्रयास करते हैं. 

Trending news