Jhunjhunu News: अर्जुन महला बने भाजपा के पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, कार्यकर्ताओं में छाई खुशी की लहर
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2451800

Jhunjhunu News: अर्जुन महला बने भाजपा के पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, कार्यकर्ताओं में छाई खुशी की लहर

Jhunjhunu News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अनुशंषा पर झुंझुनूं के दोरासर के पूर्व सरपंच अर्जुन महला को भाजपा के पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है. जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. 

Jhunjhunu News: अर्जुन महला बने भाजपा के पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, कार्यकर्ताओं में छाई खुशी की लहर

Jhunjhunu News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अनुशंषा पर झुंझुनूं के दोरासर के पूर्व सरपंच अर्जुन महला को भाजपा के पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है. जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. नियुक्ति के बाद पहली बार दोरासर गांव पहुंचने पर पूर्व सरपंच अर्जुन महला का ग्रामीणों ने स्वागत किया. 

अर्जुन महला को दिए गए ये निर्देश 
इस मौके पर अर्जुन महला ने बताया कि उन्हें नियुक्ति देने के साथ-साथ निर्देश दिए गए हैं कि वे झुंझुनूं विधानसभा उप चुनाव के मद्देनजर हर ग्राम पंचायत स्तर पर टीम बनाएं और पंचायतों की समस्याओं को सूचीबद्ध कर प्रदेश नेतृत्व को पहुंचाएं. ताकि उनका समाधान किया जा सके. 

ये भी पढ़ेंः Bundi News: दलित युवती का हुआ अपहरण, लोगों में आक्रोश, बंद कर जताई नाराजगी

समस्याओं से प्रदेश नेतृत्व को कराना होगा अवगत 
उप चुनावों के बाद पूरे जिले में हर पंचायत में भी इसी तरह काम करते हुए टीम बनाना और वहां की समस्याओं को सूचीबद्ध कर प्रदेश नेतृत्व को अवगत करवाना है. इस दौरान अर्जुन महला ने बताया कि वे जल्द ही अपनी जिला टीम भी बनाएंगे. 

ये भी पढ़ेंः Bundi News: घोड़ा पछाड़ नदी पर बनकर तैयार हो रहा ग्रामीणों के सपनों का लक्ष्मण झूला

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news