February Shubh Muhurat 2024 : फरवरी 2024 में 11 विवाह मुहूर्त, जानें शुभ मुहूर्त और पूरा पंचांग
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2088982

February Shubh Muhurat 2024 : फरवरी 2024 में 11 विवाह मुहूर्त, जानें शुभ मुहूर्त और पूरा पंचांग

February Shubh Muhurat 2024 : हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य बिना शुभ मुहूर्त को देखें बिना नहीं किया जाता है. इस फरवरी 2024 में 11 विवाह मुहूर्त और कई शुभ मुहूर्त मुंडन, छेदन, गृह प्रवेश और गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीद के शुभ मुहूर्त बन रहे हैं. इस महीने माघ और फाल्गुन मास होने के चलते फरवरी में कई व्रत और त्योहार आ रहे हैं.

February Shubh Muhurat 2024

February Shubh Muhurat 2024 : हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य बिना शुभ मुहूर्त को देखें बिना नहीं किया जाता है. इस फरवरी 2024 में 11 विवाह मुहूर्त और कई शुभ मुहूर्त मुंडन, छेदन, गृह प्रवेश और गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीद के शुभ मुहूर्त बन रहे हैं. इस महीने माघ और फाल्गुन मास होने के चलते फरवरी में कई व्रत और त्योहार आ रहे हैं.

फरवरी 2024 में कई शुभ योग जैसे सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और रवि योग बने हैं. जिससे इस महीने शुभ मुहूर्तों की संख्या ज्यादा है. देखें -विवाह मुहूर्त फरवरी 2024 ( Vivah Muhurat February 2024) की लिस्ट 
फरवरी में 1 से लेकर 8 फरवरी तक और  12, 13, 14, 17, 18, 19, 23 और 27 फरवरी तक शुभ मुहूर्त हैं.

गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त फरवरी 2024 (Griha Pravesh Muhurat February 2024)

12 फरवरी 2024- दोपहर 2 बजकर 56 मिनट से शाम 5 बजकर 44 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद तक रहेगा
14 फरवरी 2024- रेवती नक्षत्र सुबह 7 बजकर 01 मिनट से 10 बजकर 43 मिनट तक रहेगा
19 फरवरी 2024- मृगशीर्ष सुबह 6 बजकर 57 मिनट 10 बजकर 33 मिनट तक रहेगा
26 फरवरी 2024- उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र सुबह 6 बजकर 50 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा
28 फरवरी 2024- चित्रा नक्षत्र सुबह 4 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा
29 फरवरी 2024- चित्रा सुबह 6 बजकर 47 मिनट से सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा

मुंडन मुहूर्त फरवरी 2024 (Mundan Muhurat February 2024)
21 फरवरी 2024, बुधवार- सुबह 11 बजकर 30 मिनट से 22 फरवरी को सुबह 06 बजकर 54 मिनट 
22 फरवरी 2024, गुरुवार- सुबह 06 बजकर 53 मिनट से दोपहर 01 बजकर 24 मिनट
29 फरवरी 2024,गुरुवार- सुबह 06 बजकर 46 मिनट से 1 मार्च को सुबह 06 बजकर 26 मिनट तक

अन्नप्राशन मुहूर्त फरवरी 2024 (Annaprashan Muhurat February 2024)
02 फरवरी 2024, शुक्रवार- सुबह 07 बजकर 40 मिनट से 09 बजकर 47 मिनट तक, सुबह 11 बजकर 12 मिनट से शाम 04 बजकर 57 मिनट तक रहेगा.
08 फरवरी 2024, गुरुवार- सुबह 07 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक रहेगा.
12 फरवरी 2024, सोमवार- शाम 04 बजकर 18 मिनट से शाम 06 बजकर 38 मिनट तक रहेगा.
14 फरवरी 2024, बुधवार –सुबह 07 बजकर 32 मिनट से 10 बजकर 25 मिनट तक रहेगा.
19 फरवरी 2024,सोमवार- सुबह 07 बजकर 28 मिनट से 08 बजकर 40 मिनट तक  रहेगा.
21 फरवरी 2024, बुधवार- दोपहर 01 बजकर 28 मिनट से शाम 06 बजकर 03 मिनट तक, रात 08 बजकर 20 मिनट से रात 10 बजकर 37 मिनट तक  रहेगा.
22 फरवरी 2024, गुरुवार- सुबह 07 बजकर 25 मिनट से 09 बजकर 53 मिनट तक, सुबह 11 बजकर 28 मिनट से दोपहर 03 बजकर 39 मिनट तक रहेगा.
26 फरवरी 2024, सोमवार- सुबह 07 बजकर 21 मिनट से दोपहर 01 बजकर 08 मिनट तक, दोपहर 03 बजकर 23 मिनट से रात 10 बजकर 17 मिनट तक29 फरवरी 2024, गुरुवार- सुबह 07 बजकर 18 से 08 बजकर 01 मिनट तक, सुबह 09 बजकर 26 मिनट से दोपहर 03 बजकर 11 मिनट तक, शाम 05 बजकर 31 मिनट से रात 10 बजकर 05 तक

नामकरण संस्कार मुहूर्त फरवरी 2024 (Namkaran Sanskar Muhurat February 2024)
01 फरवरी, गुरुवार- सुबह 07 बजकर 09 मिनट से 2 फरवरी को सुबह 07 बजकर 09 मिनट
02 फरवरी, शुक्रवार- 07 बजकर 09 मिनट से 3 फरवरी 05 बजकर 57 मिनट
04 फरवरी, रविवार- दोपहर 05 बजकर 52 मिनट से 5 फरवरी 07 बजकर 07 मिनट
08 फरवरी, गुरुवार- सुबह 07 बजकर 05 मिनट 11 बजकर 19 मिनट
11 फरवरी,रविवार- सुबह 07 बजकर 03 मिनट से शाम 05 बजकर 40 मिनट
14 फरवरी, बुधवार- सुबह 07 बजे 15 फरवरी को 07 बजे तक
18 फरवरी, रविवार- 08 बजकर 17 मिनट से 19 फरवरी 06 बजकर 57 मिनट
21 फरवरी, बुधवार- दोपहर 02 बजकर 18 मिनट 
22 फरवरी सुबह 06 बजकर 54 मिनट, 22 फरवरी, गुरुवार- 06 बजकर 53 मिनट से दोपहर 01 बजकर 24 मिनट
25 फरवरी, रविवार- 01 बजकर 25 मिनट से 26 फरवरी 06 बजकर 50 मिनट
26 फरवरी, सोमवार- 06 बजकर 49 मिनट से 27 फरवरी 06 बजकर 49 मिनट
29 फरवरी, गुरुवार- 06 बजकर 46 मिनट 1 मार्च को 06 बजकर 46 मिनट

वाहन खरीदारी मुहूर्त फरवरी 2024 (Vehicle Purchase Muhurat 2024)
01 फरवरी 2024- सुबह 07 बजकर 10 मिनट से 0 2 बजकर 03 तक
02 फरवरी 2024- दोपहर 04 बजकर 02 मिनट से 03 फरवरी 05 बजकर 57 मिनट तक
04 फरवरी 2024- दोपहर 05 बजकर 49 मिनट से 05 फरवरी 07 बजकर 12 मिनट तक
05 फरवरी 2024- सुबह 07 बजकर 12 मिनट से 07 बजकर 54 मिनट तक
14 फरवरी 2024- सुबह 07 बजकर 05 मिनट से 10 बजकर 43 मिनट तक

सर्वार्थ सिद्धि योग फरवरी 2024 (Sarvarth Siddhi Yog February 2024)
फरवरी माह में सर्वार्थ सिद्धि योग भी बनेंगे जो 5, 9, 13, 15, 17, 19, 22, 26, 28 फरवरी को है.

कर्णवेध मुहूर्त फरवरी 2024 (Karnvedh Muhurat February 2024)
फरवरी माह कान छेदने के मुहूर्त भी हैं जो 01, 10, 14, 15, 18, 19, 21, 22 और 29 फरवरी को बन रहे है.

Trending news