नागौर मेड़ता की मंडी में बढ़ी मूंग, ग्वार और ज्वार की आवक, जाने सबसे ताजा भाव
Advertisement

नागौर मेड़ता की मंडी में बढ़ी मूंग, ग्वार और ज्वार की आवक, जाने सबसे ताजा भाव

Nagaur Merta Mnadi bhav Today : नागौर और मेड़ता की मंडियों में मूंग, ग्वार और ज्वार की आवक बढ़ी है, जाने सबसे ताजा भाव

नागौर मेड़ता की मंडी में बढ़ी मूंग, ग्वार और ज्वार की आवक, जाने सबसे ताजा भाव

Nagaur Merta Mnadi bhav Today : नागौर जिले की कृषि उपज मंडियों में लगातार मूण्डवा ग्वार के भावों में उतार चढाव देखने को मिल रहा है. वहीं नागौर जिला मुख्यालय के कृषि उपज मंडी और मेड़ता सिटी की कृषि उपज मंडी में लगातार मूंग , ग्वार , ज्वार की आवहक बढ़ती जा रही है वहीं आज मंगलवार को भी नागौर कृषि उपज मंडी में और मेड़ता मंडी में अच्छा व्यापार रहा. वहीं आज नागौर कृषि उपज मंडी में जीरा न्यूनतम 19 हजार और अधिकतम 23 हजार तक बिका है. वहीं मूंग की बात करें तो आज मूंग न्यूनतम 5 हजार और अधिकतम 71सौ तक बिका है.

साथ ही ग्वार की बात करें तो ग्वार न्यूनतम 4000 और अधिकतम 5700 तक बिका है. वहीं आज के मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी के भावों को देखें तो आज मेड़ता कृषि उपज मंडी में जीरा न्यूनतम 20 हजार और अधिकतम 24500 तक बिका. वहीं मूंग की बात करें तो मूंग न्यूनतम 6500 और अधिकतम 7350 तक बिका है. वहीं ग्वार की बात करें तो मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में आज ग्वार न्यूनतम 5500 और अधिकतम 5850 तक बिका है. वहीं आपको बता दें कि इन दिनों ग्वार के भावों तेजी के साथ उतार चढाव देखने को मिले रहे हैं. जिससे व्यापारी और किसान ग्वार का भाव बढ़ता देख स्टोक भी करने लगे हैं.

नागौर कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव 

मूंग न्यूनतम 5000 अधिकतम 7100
ग्वार न्यूनतम 4000 अधिकतम 5700
चना न्यूनतम 3800 अधिकतम 4300
जीरा न्यूनतम 19000 अधिकतम 23000
सौंफ न्यूनतम 9000 अधिकतम 12200

तारामीरा न्यूनतम 4500 अधिकतम 5200
रायड़ा न्यूनतम 5000 अधिकतम 6500
मोठ न्युनतम 4500 अधिकतम 6000
कपास न्यूनतम 7900 अधिकतम 9400
इसबगोल न्यूनतम 11000 अधिकतम 16000

तिल न्यूनतम 8000 अधिकतम 13800
मेथी न्यूनतम 4500 और अधिकतम 5200
ज्वार न्यूनतम 2000 और अधिकतम 4100

मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव

मूंग न्यूनतम 6500 अधिकतम 7350
ग्वार न्यूनतम 5500 अधिकतम 5850
चना न्यूनतम 4300 अधिकतम 4500
जीरा न्यूनतम 20000 अधिकतम 24500
सौंफ न्यूनतम 11000 अधिकतम 12500

तारामीरा न्यूनतम 5000 अधिकतम 5125
रायड़ा न्यूनतम 5700 अधिकतम 6446
सुआ न्युनतम 7500 अधिकतम 8376
कपास न्यूनतम 7900 अधिकतम 9400
इसबगोल न्यूनतम 14000 अधिकतम 16070
असालिया न्यूनतम 7000 अधिकतम 7750

Reporter- Damodar Inaniya

ये भी पढ़ें...

मोरबी पुल हादसे को लेकर CM गहलोत का बयान- गुजरात की जनता एक बार कांग्रेस को मौका दे, अंतर पता चलेगा

शाहाबाद: चलते ट्रैक्टर के 2 टुकड़े, 1 हिस्सा रेंलिग के पार, दूसरा सड़क पर बिखर गया

Trending news