
Rajasthan News: लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने के बाद प्रतापगढ़ पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी का भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया और उन्हें जीत की बधाइयां दी. इस दौरान सांसद जोशी ने जीत का श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि उन्हीं की मेहनत का परिणाम है कि इस सीट से भाजपा लगातार तीसरी बार जीती.
लगातार तीसरी बार सांसद बनने के बाद पहली बार प्रतापगढ़ पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी का बगवास में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया. इस दौरान प्रदेश के राजस्व मंत्री हेमंत मीना भी मौजूद रहे. यहां पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख बद्रीलाल पाटीदार, पूर्व नगर परिषद सभापति कमलेश डोशी सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ढोल नगाड़ों के साथ जोशी का नारेबाजी करते हुए स्वागत किया गया. कार्यकर्ताओं ने इस दौरान राजस्व मंत्री मीना और जोशी का ऊपरना ओढ़ा कर अभिनंदन किया.जोशी ने यहां अपनी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों एवं भाजपा के सिद्धांतों की यह जीत है. उन्होंने पार्टी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया. जोशी होरी हनुमान जी में दलोट ,सालमगढ़ और अरनोद मंडल के कार्यकर्ताओं की धन्यवाद सभा को भी संबोधित करेंगे. प्रतापगढ़ शहर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन चंद्र प्रभु मांगलिक भवन में आयोजित होगा.