Advertisement
trendingNow1568595

PM मोदी ने जारी किए 12 हस्तियों के नाम डाक टिकट, कहा, 'आयुष-योग फिट इंडिया मूवमेंट के अहम स्‍तंभ'

पीएम मोदी ने शुक्रवार को ि‍दिल्‍ली में आयोजित कार्यक्रम में 10 योग गुरुओं को भी सम्‍मानित किया.

पीएम मोदी ने किया आयुष सेंटरों का उद्घाटन. फोटो BJP twitter
पीएम मोदी ने किया आयुष सेंटरों का उद्घाटन. फोटो BJP twitter

नई दिल्‍ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्‍ली में एक कार्यक्रम में 10 आयुष सेंटरों का शुभारंभ किया. पीएम मोदी ने इस दौरान आयुष क्षेत्र से जुड़ी 12 हस्तियों के सम्‍मान में डाक टिकट जारी किए हैं. उन्‍होंने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत के अगले ही दिन आयुष और योग से जुड़े कार्यक्रम में आना एक अद्धभुत संयोग है. आयुष और योग फिट इंडिया मूवमेंट के 2 महत्वपूर्ण स्‍तंभ हैं. उन्‍होंने कार्यक्रम में 10 योग गुरुओं को भी सम्‍मानित किया.

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में परंपरा ऐसी बनी है कि बड़े-बड़े नाम जो टीवी पर चमकते हों या जो नेता कहे जाते हों, उन्हीं पर डाक टिकट बनते हैं. आयुर्वेद के लिए खप जाने वाले पर भी डाक टिकट बन सकते हैं क्या? यही तो बदलाव हुआ है हिंदुस्तान में. उन्‍होंने कहा कि आज आयुष पद्धति को समृद्ध करने वाली 12 हस्तियों के सम्मान में डाक टिकट भी जारी हुए हैं. ये वो साथी हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों के उपचार में लगा दिया. किसी ने योग को माध्यम बनाया तो किसी ने आयुर्वेद को, किसी ने यूनानी से सेवा की तो किसी ने होम्योपैथी से.

देखें LIVE TV

Add Zee News as a Preferred Source

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पास हज़ारों वर्षों पुराना साहित्‍य है. वेदों में गंभीर बीमारियों से जुड़े इलाज की चर्चा है. लेकिन दुर्भाग्य से हम अपनी पुरातन रिसर्च को आधुनिकता से जोड़ने में इतने सफल नहीं हो पाए और इसी स्थिति को बीतें 5 वर्षों में हमने लगातार बदलने का प्रयास किया है. उन्‍होंने कहा कि आयुर्वेद, योग और नेचुरोपैथी,  सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी के बाद 'सोवा - रिग्पा' आयुष परिवार का छठा सदस्य हो गया है. इस इनिशिएटिव के लिए मैं मंत्री जी और उनके विभाग को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.

उन्‍होंने कहा कि जब हम देश में 1.5 लाख हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोल रहे हैं, तो आयुष को भी हम भूले नहीं हैं. देशभर में 12 हज़ार 500 आयुष सेंटर बनाने का हमारा लक्ष्य है. हमारी कोशिश है कि ऐसे 4 हजार आयुष सेंटर इसी वर्ष हम तैयार कर दें. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि हमने पिछले दिनों संसद में नेशनल मेडिकल कमिशन का जो कानून पारित किया है उससे देश में स्वास्थ्य शिक्षा और उससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में बहुत मदद मिलेगी.

About the Author

TAGS

Trending news