)
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई (Mumbai) में किन्नरों ने निर्वस्त्र होकर सड़क पर प्रदर्शन (Transgenders' Protest) किया और चक्का जाम कर दिया. दरअसल किन्नर अपने एक साथी ट्रांसजेंडर की हत्या से नाराज हैं. आरोपी ने धारदार हथियार से किन्नर पर हमला करके उसको मौत के घाट उतार (Transgender Killed In Mumbai) दिया.
बता दें कि मुंबई के बोरीवली इलाके में स्थित राम मंदिर सिग्नल पर एक किन्नर की हत्या के बाद प्रदर्शन हुआ. किन्नरों ने बीच सड़क पर अपने कपड़े उतार कर धरना दिया. जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
फिर मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डीसीपी विशाल ठाकुर और अन्य आला अधिकारी पहुंचे. उन्होंने किन्नरों को समझाया और उन्हें कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद किन्नरों ने जाम को हटा दिया.
जान लें कि वारदात के बाद गंभीर रूप से घायल किन्नर को आनन-फानन में इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने पीड़ित को मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने किन्नर की हत्या के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन्नर पर हमला क्यों किया गया?
एडिशनल सीपी, दिलीप सावंत ने कहा कि किन्नरों के दो गुटों के बीच पैसे को लेकर किसी तरह का विवाद चल रहा था. पैसे के विवाद के चलते दोनो गुटों में झगड़ा हुआ. हमने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनसे पूछताछ चल रही है.
LIVE TV