Holi Dahan Timings: होलिका दहन का टाइम, लखनऊ-कानपुर से नोएडा-गाजियाबाद तक जानें यूपी के हर शहर का मुहूर्त
Advertisement

Holi Dahan Timings: होलिका दहन का टाइम, लखनऊ-कानपुर से नोएडा-गाजियाबाद तक जानें यूपी के हर शहर का मुहूर्त

Holika Dahan Timing 2024: होलिका दहन फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर रात्रि के समय किया जाता है. रंग खेलने वाली होली से एक दिन पहले छोटी होली पड़ती है, छोटी होली को होलिका दहन के नाम से भी जाना जाता है. आइए जानते हैं होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहने वाला है.

Holika Dahan Timing 2024

Holika Dahan Timing 2024: साल 2024 में होली का पर्व 25 मार्च, सोमवार के दिन मनाया जाएगा. होली का पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है और रंगोत्सव अगले दिन चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि के दिन मनाया जाता है. होलिका दहन फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर रात्रि के समय किया जाता है. होलिका दहन पर इस साल चंद्रग्रहण के साथ साथ भद्रकाल का साया भी रहेगा.  करीब 100 साल बाद इस होली पर चंद्रग्रहण लगने जा रहा है.  आइए जानते हैं होलिका दहन के लिए यूपी के लखनऊ समेत मुख्य शहरों में शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहने वाला है

Holi 2024: कब है होली 24 या 25 मार्च, तारीख को लेकर दूर करें कंफ्यूजन और नोट करें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

होलिका दहन और रंगोत्सव कब?
24 मार्च को पूर्णिमा तिथि का आरंभ सुबह 9 बजकर 56 मिनट से होगा और 25 तारीख में सुबह 12 बजकर 30 मिनट पर पूर्णिमा तिथि समाप्त हो इस बार होलिका दहन 24 मार्च और रंगोत्सव 25 मार्च को मनाया जाएगा.

लखनऊ होलिका दहन शुभ मुहूर्त 
(Lucknow Holika Dahan Shubh Muhurat)
11.13 PM  12.12am 25 March

अयोध्या होलिका दहन शुभ मुहूर्त 
(Ayodhya Holika Dahan Shubh Muhurat)
11.13 PM to  12.07am 25 March

गोरखपुर होलिका दहन शुभ मुहूर्त
( Gorakhpur Holika Dahan Shubh Muhurat)
11.13 pm to 12.02 am 25 March

वाराणसी होलिका दहन शुभ मुहूर्त 
(Varanasi Holika Dahan Shubh Muhurat)
11.13 pm to 12.04am 25 March

कानपुर होलिका दहन शुभ मुहूर्त 
(Kanpur Holika Dahan Shubh Muhurat)
11.13 pm to 12.14am 25 मार्च

प्रयागराज होलिका दहन शुभ मुहूर्त 
(Prayagraj Holika Dahan Shubh Muhurat)
11.13 pm to 12.08 am 25 March

ग्रेटर नोएडा होलिका दहन शुभ मुहूर्त  
(Greater Noida Holika Dahan hubh Muhurat)
11.13 pm to 12.26 am 25 March

Grahan 2024: चंद्र ग्रहण के साए में होली, 15 दिन के अंदर लगेगा सूर्य ग्रहण, पलटी मारेगी इन तीन राशियों की किस्‍मत

गाजियाबाद होलिका दहन शुभ मुहूर्त  
(Greater Noida Holika Dahan hubh Muhurat)
11.13 pm to 12.26 am 25 March

होली की मान्यता
हिंदू की धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने अपने बाल्याकाल में  राधारानी को इसी दिन रंग लगाया था. जिस कारण उस समय पूरे ब्रज में होली का उत्सव मनाया गया था. ऐसा कहा जाता है कि तभी से होली का यह पर्व लोकप्रसिद्ध हो गया और खेलने जाने लगा. आज भी मथुरा-वृंदावन समेत पूरे ब्रजमंडल में होली का त्योहार मंदिरों और वहां की कुंज गलियों में भव्यता के साथ मनाया जाता है. 

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. Zeeupuk इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.

होली के त्योहार को और भी रंगीन बना देंगे ये स्पेशल मैसेज, खास अंदाज में दें अपनों को शुभकामनाएं

भूलकर भी होलिका दहन नहीं देखें ये लोग, जानें क्यों धर्मशास्त्रों में है मनाही

Trending news