उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में हिमस्खलन, सेना के दो जवान मरे
Advertisement

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में हिमस्खलन, सेना के दो जवान मरे

उत्तराखंड में गत रविवार और सोमवार को हुई भारी बर्फबारी और बारिश के बाद पिथौरागढ़ स्थित सेना के कुमांउ स्काउट्स की सियालेख सीमा चेकपोस्ट पर हिमस्खलन हो गया जिससे दबकर दो जवानों की मृत्‍यु हो गई जबकि एक अन्य लापता है।

देहरादून : उत्तराखंड में गत रविवार और सोमवार को हुई भारी बर्फबारी और बारिश के बाद पिथौरागढ़ स्थित सेना के कुमांउ स्काउट्स की सियालेख सीमा चेकपोस्ट पर हिमस्खलन हो गया जिससे दबकर दो जवानों की मृत्‍यु हो गई जबकि एक अन्य लापता है।

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि कल रात के हिमस्खलन की घटना में लापता जवान की तलाश के लिये सेना के दो हेलीकाप्टरों ने उड़ान भरी लेकिन खराब मौसम होने और घटनास्थल के समीप स्थित हेलीपैड पर भारी बर्फ जमा होने के कारण वे नीचे नहीं उतर पाये।

उन्होंने बताया कि लापता जवान की तलाश में अब सेना की पैदल टुकड़ी घटनास्थल की ओर रवाना की गई है जिसके शाम तक वहां पहुंच जाने की संभावना है। कुमार ने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित सियालेख चेकपोस्ट पर कुल आठ जवान तैनात थे जिसमें से पांच को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि हिमस्खलन में मरने वाले दोनों जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। कुमार ने बताया कि स्थानीय जिला प्रशासन सेना को तलाशी अभियान में पूरा सहयोग दे रहा है और क्षेत्र के उपजिलाधिकारी तथा अन्य कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया है।

Trending news