Fat To Fab: एक्टर राम कपूर ने घटाया 30 किलो वजन, 16 घंटे भूखे रहकर कंट्रोल किया वजन
Advertisement

Fat To Fab: एक्टर राम कपूर ने घटाया 30 किलो वजन, 16 घंटे भूखे रहकर कंट्रोल किया वजन

सोशल मीडिया पर राम कपूर ने अपने वेट लूज की कुछ फोटोज शेयर की हैं जिन्हें देखकर फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं. राम कपूर ने पूरे 30 किलो वजन कम किया है. राम कपूर इन दिनों काफी सख्त डाइट पर चल रहे हैं जहां पर उन्हें 16-16 घंटे भूखे रहना होता है.

राम कपूर (फोटो साभार- Instagram)

नई दिल्ली: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाले एक्टर राम कपूर पिछले कई दिनों से लाइमलाइट से बाहर हैं. राम कपूर को लोग उनके कई किरदारों की वजह से याद करते हैं लेकिन टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' ने फैंस के बीच एक्टर को मशहूर कर दिया. राम कपूर एक बार फिर से चर्चा में हैं लेकिन किसी फिल्म या रोल को लेकर नहीं बल्कि राम कपूर अपने लुक को लेकर खबरों में छाए हुए हैं. 

सोशल मीडिया पर राम कपूर ने अपने वेट लूज की कुछ फोटोज शेयर की हैं जिन्हें देखकर फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं. राम कपूर ने पूरे 30 किलो वजन कम किया है. राम कपूर इन दिनों काफी सख्त डाइट पर चल रहे हैं जहां पर उन्हें 16-16 घंटे भूखे रहना होता है. अपनी कैलोरीज पर पूरा ध्यान रखते हुए राम ने वजन कम करने के लक्ष्य को पूरा कर लिया है. 

'बड़े अच्छे लगते हैं' वाले राम कपूर को भूल तो नहीं गए हैं? अब इस चैनल पर दिखेंगे 

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor) on

फैट टू फैब हुए राम कपूर के फैंस उनके इस लुक को देखकर हैरान हैं. इतना ही नहीं राम कपूर का ये ट्रांसफॉर्मेशन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. राम ने अपने नए अवतार की ढेर सारी फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Wassssup peeps!! Long time no see

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor) on

बता दें कि 45 साल के राम कपूर की सुबह की शुरुआत जिम से होती है, जहां पर एक्टर जमकर कार्डियो करते हैं. इससे पहले राम कुछ नहीं खा सकते हैं और इसी के साथ वो हेवी वेट ट्रेनिंग करते हैं. एक्टर सोने से पहले कॉर्डियो वर्कआउट करके पसीना बहाते हैं. राम कपूर को उनकी वेट लॉस की इस जर्नी पर बधाई और उन्हें देखकर उनके कई फैंस भी प्रभावित होकर फिट रहने का रूटीन फॉलो करेंगे.

 

 

Trending news