Advertisement
trendingNow1530545

आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस ने विधानसभा से लोकसभा सीटों तक किया कब्जा

चुनाव में आगाज करने वाली अभिनेता पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (जेएसपी) को एक विधानसभा सीट मिली.

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दोनों ही खाली हाथ रह गए.
कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दोनों ही खाली हाथ रह गए.

नई दिल्ली: वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आंध्र प्रदेश में 175 सदस्यीय वाले विधानसभा में 151 सीटें जीत ली है और साथ ही इसने 25 में से 22 लोकसभा सीटें भी अपने नाम कर ली है.

चूंकि कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में मध्य रात्रि के बाद तक भी वोटों की गिनती होती रही, लोगों में वाईएसआरसीपी और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के बीच के मुकाबले को लेकर उत्सुकता बनी रही लेकिन शुक्रवार की सुबह तस्वीर साफ हो पाई. तेदेपा 23 विधानसभा और तीन लोकसभा सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर रही.

चुनाव में आगाज करने वाली अभिनेता पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (जेएसपी) को एक विधानसभा सीट मिली. कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दोनों ही खाली हाथ रह गए. 

Add Zee News as a Preferred Source

गुरुवार देर रात घोषित परिणामों में तेदेपा के गाल्ला जयदेव ने वाईएसआरसीपी के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एम. वेणुगोपाल रेड्डी के ऊपर 4,800 वोटों के अंतर के साथ गुंटूर लोकसभा सीट को बरकरार रखा.

तेदेपा के केसिनेनी नानी और के. राममोहन नायडू ने भी कांटे के मुकाबले के बाद क्रमश: विजयवाड़ा और श्रीकाकुलम लोकसभा सीटों को बरकरार रखा.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news