‘हिंद महासागर में चीनी गतिविधियों पर नजर’
Advertisement
trendingNow129640

‘हिंद महासागर में चीनी गतिविधियों पर नजर’

सरकार ने सोमवार को कहा कि वह हिंद महासागर क्षेत्र में पोतों के विकास और गहरे सागर में खनन कार्यो में चीन की सहभागिता पर नजर रखे हुए है।

नई दिल्ली : सरकार ने सोमवार को कहा कि वह हिंद महासागर क्षेत्र में पोतों के विकास और गहरे सागर में खनन कार्यो में चीन की सहभागिता पर नजर रखे हुए है।
लोकसभा में एस सेम्मलई के प्रश्न के लिखित उत्तर में रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र और पश्चिमी अफ्रीका में उत्पादित दुनिया के अधिकांश तेल एवं गैस की आवाजाही हिंद महासागर से होती है। नौवहन यातायात, संचार तंत्र आदि संयुक्त राष्ट्र के समुद्री नियमों के तहत संचालित होते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा और वाणिज्यिक हितों के संरक्षण के लिए सभी जरूरी उपाय करती है। वह हिंद महासागर क्षेत्र में पोतों के विकास और गहरे सागर में खनन कार्यो में चीन की सहभागिता पर नजर रखे हुए है। (एजेंसी)

Trending news