47 साल की हो गई `धक-धक` गर्ल माधुरी
Advertisement

47 साल की हो गई `धक-धक` गर्ल माधुरी

गुरुवार को बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित का जन्‍मदिन है। माधुरी आज 47 साल की हो गई हैं। माधुरी दीक्षित का जन्‍म 15 मई 1967 महाराष्‍ट्र के मुंबई में हुआ था।

fallback

ज़ी मीडिया ब्यूरो
मुंबई: गुरुवार को बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित का जन्‍मदिन है। माधुरी आज 47 साल की हो गई हैं। माधुरी दीक्षित का जन्‍म 15 मई 1967 महाराष्‍ट्र के मुंबई में हुआ था। बॉलीवुड में माधुरी ने राजश्री प्रोडक्‍शन की फिल्‍म `अबोध` से कदम रखा था। माधुरी को डांस का बचपन से ही शौक रहा है और वह कथक डांस में मास्‍टर कही जाती हैं। फिल्‍मों में भी माधुरी दीक्षित ने खूब ठुमके लगाए। कुछ समय पहले माधुरी फिल्‍म गुलाब गैंग में लीड रोल में नजर आई थीं। इस फिल्‍म में माधुरी ने रज्‍जो का किरदार निभाया था।
माधुरी दीक्षित ने कभी नहीं सोचा था कि वह एक अभिनेत्री बनेंगी। माइक्रोबॉयलॉजिस्ट बनने की चाह रखने वाली माधुरी ने नृत्य भी केवल अपने शौक के लिए सीखा था। उनकी पहली फिल्म अबोध (1984) बुरी तरह फ्लॉप हुई लेकिन माधुरी को इसके बाद भी छोटी भूमिकाएं मिलती रहीं। वर्ष 1988 में प्रदर्शित तेजाब फिल्म के रूप में एक सफल फिल्म मिली जिसने माधुरी दीक्षित को मुख्य अभिनेत्री के तौर पर पहचान दिलवाई। तेजाब फिल्म के लिए माधुरी दीक्षित को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस के लिए पहला नॉमिनेशन भी मिला। इस फिल्म के गाने विशेषकर एक, दो, तीन बेहद सफल रहा। 80 के दशक में माधुरी ने कई सफल फिल्में की।
राम लखन, परिन्दा, त्रिदेव, किशन-कन्हैया, देवदास जैसी फिल्मों में माधुरी ने अपने अभिनय का जादू लोगों पर चलाया। बेटा, खलनायक, हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, पुकार और देवदास जैसी फिल्मों में अभिनय कर माधुरी दीक्षित ने सिनेमा जगत में अपने लिए एक ऐसा स्थान बना लिया जो आज सभी नायिकाओं के लिए आदर्श है। माधुरी इस वक्त की टीवी शोज में नजर आती है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news