Eid-Al-Fitr 2024: 10 या 11 कब मनाई जाएगी ईद? जानिए कब होगा भारत में चांद का दीदार
Advertisement
trendingNow12196606

Eid-Al-Fitr 2024: 10 या 11 कब मनाई जाएगी ईद? जानिए कब होगा भारत में चांद का दीदार

Eid Kab Hai: भारत में ईद कब होगी ये चांद पर निर्भर करता है. सऊदी अरब की ईद के एक दिन बाद भारत में ईद मनाई जाती है. आज सउदी अरब में चांद रात होगी और कल यानी 10 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी.

Eid-Al-Fitr 2024: 10 या 11 कब मनाई जाएगी ईद? जानिए कब होगा भारत में चांद का दीदार

Eid-Al-Fitr 2024 Date: इस्‍लाम में रमजान के महीने को बहुत पवित्र माना जाता. इस महीने में 30 रोजे रखे जाते हैं. रमजान शुरू होते ही लोगों को ईद के चांद का इंतजार शुरू हो जाता है. रमजान का महीना इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना होता है और इसे माह-ए-रमजान भी कहा जाता है. ईद का त्योहार चांद पर निर्भर करता है. इसी से रमजान के महीने का समापन होता है. ईद के त्योहार को ईद-अल-फितर, मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है. आइए जानते हैं.

 

भारत में कब मनाई जाएगी ईद?
भारत में ईद कब होगी ये चांद पर निर्भर करता है. सऊदी अरब की ईद के एक दिन बाद भारत में ईद मनाई जाती है. आज सउदी अरब में चांद रात होगी और कल यानी 10 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी. इसी के चलते अगले दिन यानी 11 अप्रैल को भारत में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा. 

 

सऊदी अरब में कब है ईद?
8 अप्रैल की शाम को सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, तुर्की, ईरान, यूनाइटेड किंगडम कतर, कुवैत, बहरीन, मिस्र और मध्य पूर्व और पश्चिम के अन्य देशों में चांद नहीं दिखा इसलिए आज यानी 9 अप्रैल को चांद रात मनाई जाएगी. इसके बाद यहां पर कल ईद मनाई जाएगी. 

 

यह भी पढ़ें: Premanand Maharaj के ये विचार, जीवन को बनाएंगे खुशहाल

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Trending news