Falgun Amavasya 2021: जानें किस दिन है फाल्गुन अमावस्या, इस दिन का क्या है महत्व
Advertisement

Falgun Amavasya 2021: जानें किस दिन है फाल्गुन अमावस्या, इस दिन का क्या है महत्व

फाल्गुन अमावस्या के मौके पर देशभर में कई जगहों पर फाल्गुन मेला भी लगता है. इस दिन का क्या है महत्व और इस दिन नदियों में स्नान और फिर दान क्यों किया जाता है, यहां जानें.

इस दिन है फाल्गुन अमावस्या

नई दिल्ली: हिंदू पंचांग (Panchang) का आखिरी महीना फाल्गुन जारी है और इस महीने की कृष्ण पक्ष की आखिरी तिथि यानी अमावस्या तिथि को फाल्गुन अमावस्या (Falgun Amavasya) कहा जाता है. इस बार यह तिथि 13 मार्च 2021 शनिवार को है. पंचांग के साथ ही धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी फाल्गुन अमावस्या के दिन का विशेष महत्व है. इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान कर, जरूरतमंदों को दान करते हैं. साथ ही इस दिन पितरों की शांति और पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए तर्पण और श्राद्ध भी किया जाता है. क्या है फाल्गुन अमावस्या का शुभ मुहूर्त और महत्व, यहां जानें.

  1. फाल्गुन अमावस्या के मौके पर स्नान-दान का महत्व
  2. फाल्गुन अमावस्या पर पितरों का तर्पण और श्राद्ध
  3. व्रत और पूजा से सूर्य देव और चंद्र देव का मिलता है आशीर्वाद 

फाल्गुन अमावस्या का महत्व

फाल्गुन अमावस्या के मौके पर देशभर में कई जगहों पर फाल्गुन मेला (Falgun Mela) भी लगता है. फाल्गुन अमावस्या के महत्व की बात करें तो ऐसी मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में सभी देवी-देवता साक्षात प्रकट होते हैं, इसलिए इस दिन नदियों में स्नान (Bathing in River) करके दान-पुण्य अवश्य करना चाहिए. इस दिन व्रत और पूजन करने से पितरों को मोक्ष मिलता है. इस दिन पितरों की शांति और अपने पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए दान, तर्पण और श्राद्ध आदि किया जाता है. ऐसा करने से परिवार के सदस्यों को किसी भी तरह की बाधाओं से बचाया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें- मौनी अमावस्या पर स्नान दान से मिलता है सौ गुना ज्यादा फल

- वैसे तो फाल्गुन अमावस्या के दिन चंद्र दर्शन नहीं होते, बावजूद इसके चंद्र देव और यम के साथ ही सूर्यदेव का भी आशीर्वाद पाने के लिए यह दिन विशेष माना जाता है. 
- इस दिन, लोग सूर्योदय से पहले पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और फिर जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, कंबल आदि का दान करते हैं.
- फाल्गुन अमावस्या के अनुष्ठान का अत्यधिक महत्व है क्योंकि इसे समृद्धि, कल्याण और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए किया जाता है.
- फाल्गुन अमावस्या के दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसो के तेल का दीपक लगाने सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें- अमावस्या पर पितृ दोष और कार्ल सर्प दोष से मिलेगी मुक्ति

फाल्गुन अमावस्या का शुभ मुहूर्त

फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि- 13 मार्च 2021 शनिवार 
अमावस्या तिथि प्रारंभ- 12 मार्च 2021, शुक्रवार दोपहर 03.04 बजे से
अमावस्या तिथि समाप्त- 13 मार्च 2021, शनिवार दोपहर 03.52 मिनट तक
चूंकि उदया तिथि से दिन को माना जाता है इसलिए फाल्गुन अमावस्या 13 मार्च शनिवार को है.

धर्म से जुड़े अन्य लेख पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

Trending news