Falgun Month 2024: कब से शुरू हो रहा फाल्गुन महीना? नोट कर लें इस महीने के प्रमुख व्रत और त्योहार
Advertisement
trendingNow12117838

Falgun Month 2024: कब से शुरू हो रहा फाल्गुन महीना? नोट कर लें इस महीने के प्रमुख व्रत और त्योहार

Falgun Mahina Kab se Hai: माघ पूर्णिमा के साथ माघ महीने का समापन हो जाएगा और फाल्गुन मास की शुरुआत हो जाएगी. ये महीना काफी खास माना जाता है. इस महीने के प्रमुख त्योहार होली, महाशिवरात्रि माने जाते हैं. 

Falgun Month 2024: कब से शुरू हो रहा फाल्गुन महीना? नोट कर लें इस महीने के प्रमुख व्रत और त्योहार

Falgun Month 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन महीना साल का 12वां यानी आखिरी महीना है. इस महीने में शादी-विवाह, मुंडन और ग्रह प्रवेश काफी शुभ माना जाता है. माघ पूर्णिमा के साथ माघ महीने का समापन हो जाएगा और फाल्गुन मास की शुरुआत हो जाएगी. ये महीना काफी खास माना जाता है. इस महीने के प्रमुख त्योहार होली, महाशिवरात्रि माने जाते हैं. आइए जानते हैं इस साल फाल्गुन महीना कब से शुरू हो रहा और क्या है इस महीने के प्रमुख त्योहार.

 

कब से शुरू हो रहा फाल्गुन महीना 2024?
इस साल फाल्गुन महीना 25 फरवरी से शुरू हो रहा है. माघ महीने की पूर्णिमा पर चंद्रमा फाल्गुनी नक्षत्र में होने के कारण इस महीने का नाम फाल्गुन है. इस महीने दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और पाप खत्म हो जाते हैं.

 

फाल्गुन महीने का महत्व
शास्त्रों के अनुसार फाल्गुन महीने में चंद्रमा का जन्म हुआ था. इस महीने में चंद्रमा की पूजा अर्चना करना काफी शुभ माना जाता है. कुंडली में अगर चंद्र दोष है तो इस महीने में नियमित रूप से चंद्रमा की पूजा करें. फाल्गुन महीने के त्योहार और व्रत जीवन में काफी सकारात्मकता लाते हैं और खुशनुमा माहौल बना रहता है. आइए जानते हैं इस महीने के प्रमुख त्योहार और व्रत.

 

फाल्गुन मास 2024 के व्रत और त्योहार

25 फरवरी (रविवार) – फाल्गुन माह शुरू

28 फरवरी (बुधवार) – द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी

1 मार्च (शुक्रवार) – यशोदा जयंती

3 मार्च (रविवार)- शबरी जयंती, भानु सप्तमी

4 मार्च (सोमवार) – जानकी जयंती

6 मार्च (बुधवार) – विजया एकादशी

8 मार्च (शुक्रवार) – महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, पंचक शुरू

10 मार्च (रविवार) – फाल्गुन अमावस्या

12 मार्च (मंगलवार) -फुलेरा दूज, रामकृष्ण जयंती

13 मार्च (बुधवार) – विनायक चतुर्थी

14 मार्च (गुरुवार) – मीन संक्रांति

20 मार्च (बुधवार) – आमलकी एकादशी

22 मार्च (शुक्रवार) – प्रदोष व्रत

24 मार्च (रविवार) – होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत

25 मार्च (सोमवार)- होली, चैतन्य महाप्रभू जयंती, चंद्र ग्रहण

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

Trending news