अरुणाचल में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए कल एक साथ मतदान
Advertisement

अरुणाचल में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए कल एक साथ मतदान

अरुणाचल प्रदेश में बुधवार को दो लोकसभा सीटों और 60 विधानसभाओं में से 49 सीटों के लिए एक साथ मतदान होगा। दोनों लोकसभा सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला है जहां कांग्रेस, भाजपा, राकांपा, पीपीए और निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं।

fallback

इटानगर : अरुणाचल प्रदेश में बुधवार को दो लोकसभा सीटों और 60 विधानसभाओं में से 49 सीटों के लिए एक साथ मतदान होगा। दोनों लोकसभा सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला है जहां कांग्रेस, भाजपा, राकांपा, पीपीए और निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं।
पश्चिमी लोकसभा सीट पर किस्मत आजमा रहे आठ प्रत्याशियों में कांग्रेस के उम्मीदवार और मौजूदा सांसद टकम संजय को पूर्व भाजपा सांसद किरेन रिजिउ से चुनौती मिल रही है।
पूर्वी सीट पर केंद्रीय अल्पसंख्यक राज्यमंत्री और कांग्रेस के उम्मीदवार निनोंग इरिंग का मुकाबला भाजपा के तापिर गाओ से तथा पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल के वांगमैन लोवांगचा से होगा। 1975 से ही दोनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस जीतती रही है लेकिन 2004 में पहली बार एक सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।
राज्य की 60 विधानसभाओं में से 49 में चुनाव के लिए 5 महिलाओं समेत 155 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच माना जा रहा है। सत्तारूढ़ कांग्रेस प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल कर पहले ही अपना खाता खोल चुकी है जिनमें मुख्यमंत्री नबाम तुकी की सागली विधानसभा भी है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 20 अतिरिक्त कंपनियों को मौजूदा 24 कंपनियों के साथ तैनात किया गया है। (एजेंसी)

Trending news