ओडिशा में बीजेपी के घोषणापत्र में कई लुभावने वादे
Advertisement

ओडिशा में बीजेपी के घोषणापत्र में कई लुभावने वादे

ओडिशा के लिए विशेष राज्य के दर्जे के लिए काम करने का संकल्प लेते हुए भाजपा ने गुरुवार को छात्रों को ब्याज रहित रिण, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों की सुनवाई के लिए त्वरित अदालतें स्थापित करने, बेरोजगारों के लिए भत्ते सहित कई अन्य वादे किए।

fallback

भुवनेश्वर : ओडिशा के लिए विशेष राज्य के दर्जे के लिए काम करने का संकल्प लेते हुए भाजपा ने गुरुवार को छात्रों को ब्याज रहित रिण, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों की सुनवाई के लिए त्वरित अदालतें स्थापित करने, बेरोजगारों के लिए भत्ते सहित कई अन्य वादे किए।
पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह और राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र प्रधान ने यहां कहा कि ओडिशा के लिए भाजपा के 2014 के चुनावी घोषणापत्र में राज्य और देश को भ्रष्टाचार मुक्त, मजबूत, स्थिर और आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके अलावा, पार्टी ने घोषणापत्र में राज्य के लोगों के लिए 35 कार्यक्रमों और वादों को शामिल किया जिन्हें सत्ता में आने पर पूरा किया जाएगा।
पार्टी ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों से निबटने के लिए जिला स्तर पर त्वरित अदालतों की स्थापना और महिला आयोग को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त करने का वादा किया। (एजेंसी)

Trending news