भारत के गांवों के बच्चे स्कूल तो जाते हैं, लेकिन पढ़ नहीं पाते, असर सर्वे का खुलासा
गैर सरकारी संगठन 'प्रथम' के वार्षिक सर्वे ‘एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट’ (असर)- 2018 के अध्ययन से यह जानकारी मिली है. यह रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई.
Jan 16, 2019, 11:03 PM IST
कम नींद से आत्म नियंत्रण पर पड़ सकता है असर
कम नींद से आत्म नियंत्रण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है जिससे इंसान की व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी प्रभावित हो सकती है।
Jul 4, 2015, 12:00 PM IST
भूकंप को लेकर ज़ी संगम की मुहिम का असर
भूकंप को लेकर ज़ी संगम की सतर्कता मुहिम-कितने SAFE हैं आपके घर का असर शुरू हो गया है। कानपुर के जिलाधिकारी राकेश जैकब ने सूबे में बन रहे गगनचुंबी इमारतों में भूकंपरोधी मानकों का प्रयोग हुआ है कि नहीं इसके जांच के आदेश दे दिए हैं। भूकंप को लेकर प्रशासन सर्तक हो गया है। जिलाधिकारी ने जिले में बन रहे हाईराइज बिल्डिंग और अपार्टमेंट के जांच के आदेश दे दिए हैं। डीएम ने कानपुर अथॉरिटी(केड़ीए) से दो हफ्ते में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
Apr 27, 2015, 09:18 AM IST
ख़बर का असर: लेखपाल सस्पेंड, प्रशासन ने वापस लिए 750 रुपए से नीचे के चेक
फैजाबाद में ज़ी संगम की ख़बर का असर हुआ है। यहां जिला प्रशासन ने ज़ी संगम की ख़बर का संज्ञान लेते हुए किसानों से 750 रुपए के नीचे के सभी मुआवजा चेक वापस ले लिए हैं। गौरतलब है कि यहां के वाजिदपुर और सिवान गांव में किसानों को मुआवजे के नाम पर 75 रुपए से लेकर 100 रुपए तक के राहत चेक बांटे गए थे। इस ख़बर को 'ज़ी संगम' ने प्रमुखता से दिखाया था। इसके बाद प्रशासन ने लेखपाल राम हिमांचल तिवारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया और किसानों से 750 रुपए से नीचे के मुआवजा चेक वापस ले लिए। वहीं, एसडीएम इन गांवों में फिर से राहत चेक बांटने के लिए पहुंचे हैं।
Apr 13, 2015, 11:00 AM IST
नैनी झील में साफ-सफाई के निर्देश
नैतीताल की सुप्रसिद्ध नैनी झील में बढ़ती गंदगी को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी ने झील में साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी का कहना है कि नैनी झील में साफ-सफाई के लिए सभी वार्डों में स्वच्छता समितियों का गठन किया गया है। ये स्वच्छता समितियां झील की साफ-सफाई का ध्यान रखेंगी और इस बात का ध्यान रखेंगी की गंदगी नैनी झील में न जाए। गौरतलब है कि ज़ी संगम ने नैनी झील में बढ़ती गंदगी की खबर को प्रमुखता से दिखाया था। इसके बाद जिलाधिकारी ने इसका संज्ञान लिया और झील में साफ-सफाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी का साफ कहना है कि अगर झील में साफ-सफाई नहीं दिखती है तो कोई भी व्यक्ति सीधे प्रशासन से इसकी शिकायत कर सकता है।
Mar 18, 2015, 12:17 PM IST
विटामिन डी से कम नहीं होता ठंड का असर
विटामिन डी ठंड लगने से होने वाली तकलीफों को कम नहीं करता। एक अध्ययन के मुताबिक एक परीक्षण में जिन लोगों को विटामिन डी की प्रतिमाह 100,000 इकाई खुराक दी गई उनमें भी ठंड पर इसका कोई असर नहीं देखा गया।
Oct 4, 2012, 02:02 PM IST
यूपी में रेल एवं बस सेवाओं पर असर
केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों, डीजल की कीमतों में वृद्घि, रसोई गैस की राशनिंग और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के भारत बंद का उत्तर प्रदेश में व्यापक असर देखा गया।
Sep 20, 2012, 06:14 PM IST
सूखे के असर को झेल सकते हैं बैंक: आरबीआई
भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को कहा कि देश के बैंक इस बार सूखे जैसे हालात के कारण कृषि ऋणों की वसूली में समस्या का दबाव को झेलने में पर्याप्त सक्षम हैं। केंद्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर केसी च्रकवर्ती ने यहां एक कार्य्रकम के अवसर पर संवाददाताओं से कहा कि जब भी सूखा होता है, तो कृषि ऋणों पर दबाव पड़ता ही है। लेकिन हमारे पास पुनर्वास के पर्याप्त साधन है जिससे ताकि बैंक इसे झेल सकें।
Aug 7, 2012, 11:53 PM IST
कमजोर मॉनसून का असर घटने की संभावना
भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि कमजोर मॉनसून की वजह से कम बारिश होने की समस्या आने वाले समय में दूर हो सकती है क्योंकि देश के पूर्वी, मध्य और गंगा नदी के तटीय भागों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
Jul 26, 2012, 07:18 PM IST
मुंबई में भारी बारिश, ट्रेनों के परिचालन पर असर
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार को भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के चलते कई इलाकों में भारी वर्षा के चलते जलजमाव हो गया है।
Jul 4, 2012, 10:58 AM IST
उत्तर भारत में गर्मी का असर बरकरार
भारत के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मंगलवार को अधिकतर स्थानों पर पारा सामान्य से ऊपर रहा और राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Jun 13, 2012, 12:54 AM IST
‘यूरोजोन संकट से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर’
व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि यूरोप में आर्थिक स्थिति का मौजूदा हालात अमेरिका के लिए कई मायनों में अहम है। यूरोजोन संकट वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए काफी चुनौतीपूर्ण है और वहां किसी तरह का उत्पन्न संकट अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए चुनौतीपूर्ण है।
Jun 7, 2012, 01:17 AM IST
उत्तर प्रदेश में बंद का व्यापक असर
पेट्रोल मूल्यवृद्धि तथा महंगाई के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन, वामदलों तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के आह्वान पर गुरुवार को हुए ‘भारत बंद’ का उत्तर प्रदेश में व्यापक असर देखा गया।
मई 31, 2012, 02:50 PM IST
बढ़ते तापमान से गेहूं की खेती पर असर
देश का औसत तापमान 2098 तक 3.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 4.3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है और इससे जहां गेहूं की खेती पर बुरा असर पड़ सकता है, वहीं मलेरिया के तेजी से फैलने की भी संभावनाहै।
मई 9, 2012, 05:48 PM IST
एनर्जी ड्रिंक से दांतों पर खराब असर
अगली बार आप एनर्जी ड्रिंक पीने से पहले जरूर सोचें क्योंकि भारतीय मूल के एक शोधकर्ताओं के नेतृत्व में किये गए अध्ययन में यह दावा किया गया है कि इस पेय पदार्थ के लगातार पांच दिन के इस्तेमाल के बाद ही दांत खराब होने लगते हैं।
मई 3, 2012, 12:35 AM IST
‘ऊंचे ब्याज दर का असर कर्ज भुगतान पर’
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को संसद को बताया कि वर्ष 2011 में अधिक ब्याज दर और सुस्त आर्थिक वृद्धि ने उधार लेने वालों की पुनर्भगतान क्षमता को प्रभावित किया है।
Apr 24, 2012, 09:45 PM IST
‘…तो RTI के सफर पर पड़ेगा असर’
सूचना आयुक्त शैलेश गांधी ने मुख्य न्यायाधीश एसएच कपाड़िया को सूचना का अधिकार से जुड़े उनके हालिया बयान की बाबत खत लिखा है।
Apr 19, 2012, 06:55 PM IST
ड्रोन हमलों का उल्टा असर: जरदारी
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने आज कहा कि देश के कबाइली इलाकों में अमेरिकी ड्रोन हमलों का उल्टा असर हो रहा है क्योंकि ये हमले देश की संप्रभुत्ता का उल्लंघन करते हैं और इसके परिणामस्वरूप नागरिक मारे जा रहे हैं जिससे लोगों में बेहद गुस्सा है।
Apr 5, 2012, 09:34 PM IST
'नतीजों का असर केंद्र पर भी होगा'
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजों का असर केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर भी पड़ेगा।
Mar 6, 2012, 03:44 PM IST
2जी मामले का असर बैंकों के लाभ पर होगा: मूडीज
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज का आकलन है कि 2जी मोबाइल सेवा लाइसेंस रद्द किए जाने के निर्णय का असर संबंधित कंपनियों को कर्ज देने वाले बैंकों पर पड़ेगा और उन्हें इसमें नुकसान होगा।
Feb 27, 2012, 09:45 PM IST