बेगूसराय कोर्ट से कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को बड़ी राहत मिली है. आचार संहिता उल्लंघन मामले में उन्हें जमानत मिल गई है. कन्हैया कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी सरकारी भवन पर उनके नाम का पोस्टर किसी अन्य व्यक्ति ने चिपका दिया था, लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया.
Kanhaiya Kumar News: कन्हैया कुमार कांग्रेस की कोर कमेटी के हिस्सा हैं और अब उन्हें केरल विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया गया है. दूसरी ओर, उमर खालिद 2020 की शुरुआत में दिल्ली में हुए दंगों में सलाखों के पीछे हैं और सुप्रीम कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका फिर से खारिज कर दी है.
Bihar Congress: राहुल गांधी घोड़ों की बात करते हैं, लेकिन उन्हें खुद पता नहीं है कि वे अपने नेताओं को लंगड़ा घोड़ा बना रहे हैं. जिस कन्हैया कुमार में कई कांग्रेसी भविष्य देखते हैं, राहुल गांधी उन्हें बिहार की राजनीति में हाशिए पर डाल रहे हैं. राहुल गांधी की मजबूरी किसी और की मजबूरी नहीं हो सकती.
Bihar Politics: कभी जिनसे डरकर राजद ने उन्हें हाशिए पर भेजा था, वही आज तेजस्वी यादव के समर्थन में सबसे आगे दिख रहे हैं. कांग्रेस ने उन्हें फिर से बिहार में सक्रिय किया है और वे खुलकर तेजस्वी के नेतृत्व की वकालत कर रहे हैं.
Kanhaiya Kumar News: कन्हैया कुमार ने सरकार पर आरोप लगाया कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत छात्रों को लोन देकर उन्हें कर्ज के मकड़जाल में फंसाया जा रहा है. कांग्रेस नेता ने सरकार के सामने 5 मुख्य मांगें रखी हैं.
Bihar Politics News: पटना में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटना की सड़क पर जमकर बवाल काटा.
Bihar News: कन्हैया कुमार की इस यात्रा का रूट गुरुद्वारा, झाऊगंज, हाजीगंज, मारूफगंज, मालसलामी, गौरीदास रोड की मंडी, सिमली, गुरु का बाग तक होगा. शाम 6 बजे पटना यूनिवर्सिटी पहुंचकर यात्रा समाप्त हो जाएगी.
Bihar Congress: जानकारी के मुताबिक, पदयात्रा की शुरुआत सुबह 10 बजे पटना सिटी स्थित गुरुद्वारे से शुरू हुई और शाम 6 बजे पटना यूनिवर्सिटी के सेंट्रल गेट पर समापन होगा. कन्हैया कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से इस पदयात्रा के साथ जुड़ने की अपील की है.
Bihar Politics: पदयत्रा के बीच से ही कन्हैया को दिल्ली बुला लिया गया है. सियासी गलियारों में चर्चा है कि इसके पीछे आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव का हाथ हो सकता है.
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की 'पलायन रोको नौकरी दो' पदयात्रा अररिया में अचानक रोक दी गई. जानकारी के मुताबिक, यात्रा के दौरान सुरक्षाकर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद कन्हैया कुमार ने दिल्ली के लिए रवाना होने का फैसला किया.
Kanhaiya Kumar Viral Video: अररिया से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जाकिर अनवर खान ने इस झड़प की पुष्टि की है. कन्हैया कुमार के पदयात्रा छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि झड़प की वजह से कन्हैया कुमार ने पदयात्रा नहीं छोड़ी है, बल्कि उन्हें दिल्ली से राहुल गांधी का फोन आया था.
Bihar Politics: अगर तेजस्वी यादव की सरकार बनी तो राजद अध्यक्ष लालू यादव के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के ही तमाम नेता कभी कन्हैया कुमार को डिप्टी सीएम नहीं बनने देंगे.
कन्हैया कुमार की गैरमौजूदगी ने कांग्रेस की पदयात्रा में भले ही भीड़ कम न की हो, मगर इसने पार्टी के अंदर और महागठबंधन के बीच संभावित मतभेदों को उजागर कर दिया है.
Saharsa News: गांव के कुछ युवकों ने कन्हैया कुमार पर लगे देशद्रोह के आरोप के चलते मंदिर प्रांगण को गंगाजल से धुलकर साफ किया. उनका कहना है कि वह उस घटना को भूले नहीं हैं.
Bihar Politics: कन्हैया कुमार को समझ आ गया होगा कि JNU में 'आजादी-आजादी' वाली ढपली बजाना एक बात है और राजनीति करना दूसरी बात. बिहार के लोगों ने उनकी वामपंथी विचारधारा का पहले ही साथ नहीं दिया था. अब वह कांग्रेसी चोला ओढ़कर नया ज्ञान देने में जुटे हैं. उनके बयानों से राहुल गांधी को भी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है.
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा दरभंगा पहुंची, जहां उन्होंने युवाओं से संवाद किया. उन्होंने बेरोजगारी और पलायन के मुद्दे पर सरकार को घेरा और कहा कि अब बिहार के युवा अपने अधिकारों के लिए जागरूक हो रहे हैं. यात्रा में AICC नेता पवन खेड़ा भी शामिल हुए और इसे समर्थन दिया.
Bihar News: राजद अभी कन्हैया कुमार को मिल रहे जन समर्थन को आंकने की कोशिश कर रहा है. उसके बाद वह अपना पक्ष स्पष्ट तौर पर रख पाएगा. इसमें कोई दोराय नहीं कि लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के मना करने पर भी कन्हैया कुमार बिहार में कांग्रेस को उबारने के लिए पहुंच गए हैं.
Bihar Congress: महागठबंधन में RJD और कांग्रेस के बीच तनातनी देखने को मिल रही है. पार्टी ने तेजस्वी यादव के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी कन्हैया कुमार को बिहार में एक्टिव कर दिया है. उधर पप्पू यादव भी लगातार राजद को घेरने में जुटे हैं. क्या यह बयानबाजी अब 'एकला चलो' की ओर इशारा कर रही है.
Bihar Congress Yatra: पदयात्रा में कांग्रेसी नेताओं ने पैदल चलना मुनासिब नहीं समझा. पदयात्रा के नाम पर महंगी और लग्जरी गाड़ियों का काफिला चल रहा था और उनमें बैठकर नेता फर्राटा भरते निकल गए.
Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस पार्टी 90 के दशक से राजद के सहारे ही राजनीति कर रही है. अब अचानक से RJD से अलग होकर चुनावी मैदान में कूदना खुदकुशी के बराबर होगा. कांग्रेस पार्टी जिस वोटबैंक पर नजरे गढ़ाए है, पीके भी उसी के सहारे राजनीति में कूदे हैं. ऐसे में इस बार का चुनाव दिलचस्प होने वाला है.
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा के अभाव पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को हनीमून मनाने तक के लिए भी बाहर जाना पड़ता है. कांग्रेस ने ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा की शुरुआत की, जिसमें कई बड़े नेता शामिल हुए.
Palayan Roko Naukri Do Yatra Video: बिहार में कांग्रेस ने 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा की शुरुवात की है. भीतिहरवा गांधी आश्रम से शुरू हुई इस पदयात्रा में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के साथ बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह और बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू शामिल भी हुए. इस दौरान कन्हैया कुमार ने युवाओं को रोजगार देने को लेकर क्या कुछ कहा. देखिए इस वीडियो में.