यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सीएम योगी ने अपने महारथियों की एक टीम बनाई है. सीएम ने इन सीटों पर 30 मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है. ताकि इस उपचुनाव में लोकसभा चुनाव की कसर पूरी हो सके.
UP Politics: लोकसभा चुनाव में बीजेपी को शिकस्त देने के बाद समाजवादी पार्टी को यूपी विधानसभा के उपचुनाव से काफी उम्मीदें बढ़ गई हैं. अब सपा की नजर इस उपचुनाव की 10 सीटों पर है. ये उपचुनाव बीजेपी और सपा दोनों के लिए इम्तेहान होगा.
UP Politics: यूपी उपचुनाव को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ आज अपने मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. सीएम की ये बैठक कई मायनों में काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि मंत्रियों से सीएम योगी फीडबैक भी लेने वाले हैं. साथ ही आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे. सूत्रों की मानें तो इस बार सिफारिश से टिकट नहीं दिया जाएगा, बल्कि जिताऊ प्रत्याशी ही उतारे जाएंगे.
बहुजन समाज पार्टी की सद्र मायावती और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव ने यूपी सरकार के अपराधियों को पकड़कर ठोकने की नीति पर सवाल उठाते हुए इसे कानून के शासन के खिलाफ बताया है और ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की बात कही है.
UP Nikay Chunav 2022: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ओबीसी आरक्षण के बिना तत्काल नगर निकाय चुनाव कराने का आदेश दिया था. हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में यूपी सरकार को बड़ी राहत दे दी. कोर्ट ने यूपी सरकार को ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए तीन महीने का समय दे दिया, लेकिन अब सवाल ये है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नगर निकाय चुनाव कब तक हो सकता है? सरकार का अगला कदम क्या होगा? इतने दिनों तक निकायों का काम काज कैसे चलेगा? इलाके के विकास कार्य कैसे होंगे? सवाल बहुत सारे हैं और उन्हें समझने से पहले जानने की जरूरत है.
Mulayam Singh Yadav Memories: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Sigh Yadav) अपने पीछे अपनी यादों को छोड़ गए. यादों के इस कारवां से एक वीडियो इस बीच सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में नेता जी साल 2019 को 16वीं लोकसभा के अंतिम सत्र में सदस्य विदाई भाषण दे रहे थे. इस दौरान मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की जीत की कामना कर दी. उनका यह भाषण सुनकर नरेंद्र मोदी भी मुस्करा दिए थे. देखिए वीडियो.....
उत्तर प्रदेश चुनाव के आज नतीजों का दिन है. राज्य की 403 विधानसभा सीटों पर मतगणना की गई. जनता दल यूनाइटेड ने भी यूपी की 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे. इन सबके बीच जौनपुर की मल्हनी सीट पर सबकी निगाहें टिकी थीं.
बसपा के जिला अध्यक्ष रामखिलावन रजक ने बताया कि हमारे साथ यहां अत्याचार होता है, इसलिए हम लोगों ने अपनी सुरक्षा के इंतजाम खुद किए हैं और खुद की पुलिस बनाई है.
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताना चाहती हूं कि यदि उनका अपना परिवार नहीं है तो मेरा भी परिवार नहीं है. मेरे लिए मेरी पार्टी व सर्व समाज ही परिवार है.
बसपा सुप्रीमो मायावती ने एलान किया था कि चुनावी तैयारियों को परखने के लिए वह खुद भी अचानक जिलों में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचेंगी. मायावती खुद संभावित उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेंगी.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) में ब्राह्मण वोट बैंक इस बार निर्णायक भूमिका में होगा, अब देखना होगा कि 2022 के चुनाव में ब्राह्मण मतदाताओं का आशीर्वाद किस पार्टी को मिलेगा.
अभय नाथ त्रिपाठी ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने पार्टी की गलत नीतियों से आजिज आकर इस्तीफा दिया है. अभयनाथ त्रिपाठी के मुताबिक बसपा कोऑर्डिनेटर्स उन्हें मानसिक एवं आर्थिक प्रताणना दे रहे थे, जिससे तंग आकर चुनाव हारने के बाद ही उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.
इससे पिछली प्रेस कांफ्रेंस में मायावती ने यहां तक कह दिया था कि सपा को हराने के लिए वो बीजेपी को भी वोट दे सकती हैं
दलित व आदिवासी समाज के लिए पूर्व विधायक गयाचरण दिनकर (बांदा), पिछड़ों के लिए विधायक लालजी वर्मा (अंबेडकरनगर), मुस्लिम समाज लखनऊ मंडल व पश्चिमी यूपी के चारों मंडलों में शमसुद्दीन रायनी व प्रदेश के बाकी 13 मंडलों में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली को जिम्मेदारी दी गई है.
शिल्पी का आरोप है कि उनके ससुर सीवी इनिस के अलावा मिशेल सिंह, और डोरिंडा इनिस ने मिलकर संस्था के कागजातों में हेरफेर करके पहले लाखों और फिर करोड़ों का गबन किया
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बीएसपी छोड़ राष्ट्रीय बहुजन मोर्चा बनाया था, जिसके आधार पर दलबदल कानून के तहत सदस्यता अयोग्य घोषित करने के लिए याचिका दी गई थी.
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बड़ा सांगठनिक फेरबदल करते हुए कई मंडलों पर सेक्टर प्रभारियों की व्यवस्था समाप्त कर मंडल स्तर पर मुख्य सेक्टर प्रभारियों की तैनाती की है.
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मध्य प्रदेश का उपचुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है. उन्होंने गुरुवार को ऐलान किया कि बसपा किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी और सभी 24 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.
ADR की रिपोर्ट में अज्ञात स्रोतों का मतलब है कि उस राशि से है जिसके देने वाले की जानकारी नहीं है या फिर डोनेशन की राशि 20,000 रुपये से कम है तो डोनेशन देने वाले की जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ी.
मायावती का ये घर ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में है, जिसका बिजली का बिल लंबे समय से बकाया था.
पार्टियों के लिए वार्षिक ऑडिटेड अकांउट की तय तारीख 31 अक्टूबर थी.
उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को सलाह देते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारों को संविधान की जनहिताय-जनकल्याण की सही मंशा के हिसाब से पूरी निष्ठा, ईमानदारी से काम करना होगा.