Bihar DGP Vinay Kumar News: नीट छात्रा मौत मामले में DGP विनय कुमार ने शंभू हॉस्टल पर कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि हॉस्टल की संचालिका नीलम अग्रवाल चाहती तो डॉयल 112 को भी बता सकती थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. इसलिए उनके विरुद्ध भी हम लोग एक्शन लेंगे.
NEET Student Death: डीजीपी साहब! अगर परिजन की बातें सही हैं तो आखिर जांच में 18 से 21 साल के युवक का जो स्पर्म मिला है, वो किसका है. कितना पावरफुल है वो, जिसको आप बचाने के लिए परिजन को जीते जी मा रहे हैं. एक तो उनकी बेटी दुनिया से जा चुकी और अब वे इस संताप के साथ तिल तिल कर मरने को विवश हैं.
Bihar News: बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि बड़े जिलों में अधिकतम पांच और छोटे जिलों में एक से दो फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा. इनमें हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े गंभीर मामलों की सुनवाई होगी.
Bihar DGP: बिहार के नए डीजीपी आलोक राज डीजीपी बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव मुजफ्फरपुर के सरैया प्रखंड के नेउरा पहुंचे. जहां उनके गांव में भव्य स्वागत किया गया. उसके बाद डीजीपी आलोक राज मुजफ्फरपुर मुख्यालय पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया.
Bihar DGP Alok Raj: बिहार के पुलिस महानिदेशक का दायित्व संभालने के बाद आलोक राज ने बिहार की जनता से भी अपील करते हुए कहा कि वे पुलिस के साथ सहयोग करें. उन्होंने कहा कि आम लोगों के लिए बिहार पुलिस महानिदेशक का कार्यालय हमेशा खुला रहेगा.
Bihar News: सीनियर IPS अधिकारी आरएस भट्टी की विदाई के साथ ही बिहार में अब नए डीजीपी की तलाश तेज हो गई है. वहीं IPS आरएस भट्टी को सीआईएसएफ के डीजी की जिम्मेदारी मिली है.
Bihar Crime: पश्चिम चंपारण जिला के नौतन में प्राथमिक स्वास्थ्य के केंद्र के चिकित्सक श्रीभगवान लाहोरी द्वारा विधि व्यवस्था को लेकर स्थानीय नौतन थाना प्रभारी मो खालिद को फोन किए जाने पर थाना प्रभारी ने अपशब्द कहे और दुर्व्यवहार किया. जिसकी शिकायत डॉ भगवान लहरी ने लिखित रूप से की है.
Muzaffarpur Band: बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों के खिलाफ, यशी सिंह और खुशी पासवान के परिजनों को न्याय दिलाने और जिले में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर 17 अगस्त को मुजफ्फरपुर बंद का निर्णय हुआ है.
Nitish Kumar Janta Darbar: सोमवार (3 जुलाई) को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) ने आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई के लिए जनता दरबार (Janta Darbar) लगाया. इसमें राज्यभर से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं सीएम नीतीश कुमार के सामने रखे.
NHRC ने राज्य के कई जिलों में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों को लेकर नीतीश कुमार सरकार और प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है.
Bihar Violence: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब बिहार दौरे पर थे तो उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सासाराम और नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में दंगे हो रहे हैं. गोलियां चल रही हैं और बम फेंके जा रहे हैं. वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि अगर 2024 में लगातार तीसरी बार हमारी सरकार बनी तो बिहार में दंगाइयों को उल्टा लटका कर सीधा कर दिया जाएगा. जिसके बाद उनके बयान पर बिहार में राजनीति शुरू हो गई है.
Bihar violence: बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी बिहारशरीफ दौरे पर हैं. जहां उन्होंने हिंसा ग्रस्त इलाकों का मुआयना किया. रात 9:00 बजे वह शहर के विभिन्न इलाकों में घूमकर वहां की स्थिति को जाना.
रामनवी (Ram Navmi Violence)के बाद से बिहार के सासाराम (Sasaram Violence) और नालंदा (Nalanda Violence) में भड़की हिंसा पर Bihar Police एक्शन मोड में है. वहीं अब तक इस मामले में क्या-क्या कार्रवाई की गई है. अब तक क्या-क्या हुआ इस बारे में Bihar DGP RS Bhatti ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है. इसी के साथ डीजीपी ने ये भी खुलासा किया है कि सासाराम में जो बम ब्लास्ट (Sasaram Blast) हुआ था और उसमें जख्मी होने वाले ही बम बना रहे थे. हालांकि बम बनाने के पीछे मकसद क्या था इसकी जांच भी की जा रही है.
Bihar Violence: बिहार में जारी हिंसा के बीच गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah On Bihar Violence) ने रविवार Nawada पहुंचकर एक जनसभा को संबोधित किया. शाह ने यहां पहले तो हिंसा के चलते रद्द हुए अपने Sasaram के दौरे पर सासाराम के लोगों से माफी मांगी और फिर Bihar Govt पर जमकर हमला बोला. शाह यहां Nitish Kumar और Tejashwi Yadav पर खूब भड़के.
Bihar Violence: बिहार में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही इस बीच गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah In Bihar) अपने दो दिन के दौरे पर बिहार पहुंचे. अमित शाह ने रविवार को बिहार के Nawada पहुंचकर एक जनसभा को संबोधित भी किया. शाह ने यहां पहले तो हिंसा के चलते रद्द हुए अपने Sasaram के दौरे पर सासाराम के लोगों से माफी मांगी और फिर बिहार सरकार (Bihar Govt) पर जमकर हमला बोला. देखिए बिहार हिंसा से लेकर Nitish Kumar पर हमला करने तक अमित शाह की 5 बड़ी बातें
Tamil Nadu Violence : तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हो रही हिंसा के बाद भारी संख्या में बिहारी मजदूर वापस अपने राज्य लौट रहे हैं...तमिलनाडु में हो रही हिंसा को लेकर कई मजदूरों ने अपनी आपबीती भी सुनाई...हालांकि मजदूरों के इस दर्द पर बिहार में सियासत भी खूब हो रही है...देखिए पूरी रिपोर्ट...
Tamil Nadu Violence : तमिलनाडु में बिहारियों के साथ हो रही हिंसा की खबरों को साफ-साफ अफवाह बता देने वाले तेजस्वी यादव अब डैमेज कंट्रोल की कोशिश में लग गए हैं. दरअसल तेजस्वी बिहारियों के साथ तमिलनाडु में जो कुछ भी हो रहा था उस मामले पर बयान देकर विलेन बन गए. तेजस्वी यादव साफ तौर पर कहते रहे कि तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमले की खबर सरासर झूठी है. उन्होंने इस मामले को लेकर अफवाह फैलाने पर भाजपा के साथ मीडिया को भी कटघरे में खड़ा कर दिया. वह भाजपा से विधानसभा में यह कहते दिखे की दोनों राज्यों के नेता और अधिकारियों के बयान से आप संतुष्ट नहीं हैं तो केंद्र से संपर्क करें...
Tamil Nadu Violence : तमिलनाडु मामले पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का बड़ा बयान सामने आया है...मजदूरों पर दिसा के मामले को लेकर तेजस्वी ने कहा-'जांच के लिए टीम तमिलनाडु गई है...जो भी रिपोर्ट आएगा उस पर कार्रवाई करेंगे'....देखिए पूरी ख़बर...
गायिका नेहा सिंह राठौर ( Neha Singh Rathore ) आज पटना एयरपोर्ट पहुंची. नेहा सिंह राठौर ने कहा कि नोटिस फर्जी था. .ऐसा मेरे वकील कह रहे हैं....मैंने नोटिस का जवाब दे दिया है. .वह इलीगल था. वहीं तमिलनाडु में फंसे मजदूरों को लेकर नेहा सिंह राठौर ने गाने भी गुनगुनाए. .नेहा सिंह राठौर ने गीत के माध्यम से तमिलनाडु (Tamil Nadu Violence) में फंसे बिहारी मजदूर (Bihari Majdoor) को बिहार वापस लाने की बात भी कही.
तमिलनाडु में हो रहे बिहारी मजदूरों के खिलाफ हिंसास को लेकर अब नीतीश सरकार के सहयोगी दलों के नेताओं की तरफ से भी सरकार पर निशाना साधा जा रहा है. हालांकि इसके साथ ही यह बी कहा जा रहा है कि सरकार की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं और इस मामले पर हर बिहारी को सही सलामत बाहर निकाल लिया जाएगा.
Tamilnadu Violence: तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों के साथ जारी हिंसा की खबरों के बीच अब बिहार की सरकार एक्शन मोड में आ गई है. अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सरकार सक्रिय हुई तो तमिलनाडु सरकार की भी नींद खुल गई.
तमिलनाडु (Tamil Nadu Violence) में बिहार के मजदूरों के साथ क्या हुआ. .ये बड़ा सवाल है....बीजेपी (BJP On Tamil Nadu Violence) दावा कर रही है कि तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों के साथ बर्बरता किया गया है. वहीं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav On Tamil Nadu Violence) पूरी खबर को ही फर्जी बता रहे हैं. .हालांकि आज बीजेपी के नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार से मिलकर एक प्रतिनिधि मंडल को तमिलनाडु भेजने की मांग की. जिसे सीएम (CM Nitish Kumar On Tamil Nadu Violence) ने मान लिया है. अब कल पटना से एक प्रतिनिधि मंडल तमिलनाडु जाएगा .जो तमिलनाडु हिंसा की हकीकत से पर्दा उठाएगा.