Bihar News Today Live Updates: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज किसान को क्षतिपूर्ति अनुदान देंगे. मुख्यमंत्री आवास 1, अणे मार्ग में 10 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. किसान को क्षतिपूर्ति राशि बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी.
Bihar News Today Live Updates: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज सीएम नीतीश कुमार के साथ मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत 25 लाख महिला लाभुकों को ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से ₹2,500 करोड़ की राशि का हस्तांतरण किया. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से हर परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने का मौका मिला है. शुरुआत में 10 हजार रुपए की पहली किस्त, बाद में 2 लाख रुपए तक अतिरिक्त सहायता भी जल्द ही मिलेगी, इसके साथ महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए हाट बाजार विकसित किए जा रहे हैं.
Bihar News Today Live Updates: लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. माना जा रहा है कि लालू यादव और राबड़ी देवी दिल्ली में राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हो सकते हैं.
Bihar News Today Live Updates: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 31 साल पुराने मामले में पटना के स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट ने पप्पू यादव गिरफ्तारी और कुर्की का वारंट जारी किया था, जिसके लिए 6 फरवरी की रात 10.30 बजे पटना पुलिस मन्दिरी स्थित पप्पू यादव के आवास पर पहुंची. पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद से ही उनके समर्थकों में आक्रोश नजर आ रहा है. पप्पू यादव को मेडिकल कस्टडी में रखने का आदेश जारी हुआ है. मामले में सोमवार को सुनवाई होगी.
Bihar News Today Live Updates: मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में शहबाजपुर मस्जिद के पास गुरुवार देर रात एसएसबी के जवान उमेश कुमार के 18 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार पर बदमाशों ने गोली चला दी. गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत बैरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शिवम की उम्र 18 वर्ष है और वह सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना अंतर्गत रामपुर वार्ड का निवासी है.
Bihar News Today Highlights: आज 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान झंडा फहराया. इस खास मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे. दूसरी ओर पटना में नीट छात्रा की मौत मामले में पुलिस पहले दिन से लापरवाही बरत रही है, जिसकी वजह से केस काफी पेचीदा हो गया है. जांच में बरती गई लापरवाही के कारण अब डीजीपी को भी जवाब देते नहीं बन रहा है.
Bihar News Today Highlights: राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव बने है. RJD के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ये फैसला लिया गया है.
Bihar News Today Highlights: आज सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का 7वां दिन है. इस दौरान वे मुजफ्फरपुर पहुंचे. सीएम नीतीश इस दौरान उन्होंने जिले को 850 करोड़ की योजनाओं का तोहफा दिया.
Bihar News Today Highlights: सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज 6वां दिन है. इसी क्रम में आज (22 जनवरी) वे सीवान पहुंचे हैं. सीएम सीवान में 2 करोड़ की परियोजनाओं का उद्धाटन करेंगे.
Bihar News Today Live Highlights: यहां पढ़ें बिहार की राजनीति, भोजपुरी, क्राइम से जुड़ी तमाम खबरें. रहे पल-पल अपडेट
बिहार में एनडीए में सीट बटवारा लगभग तय हो चुका है..बीजेपी 101 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है..वहीं जेडीयू 102 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है..चिराग पासवान को 18-22 सीटें मिल सकती हैं।
बिहार के दरभंगा से बड़ी ख़बर. दो समुदायों के बीच झड़प. राम विवाह की झांकी पर पथराव. पथराव में 3 लोग घायल. इलाके में पथराव के बाद तनाव. मौके पर भारी पुलिसबल तैनात. राम विवाह की ये झांकी पिछले 30 सालों से निकाली जा रह है लेकिन इस बार विवाद के साथ साथ पथराव की घटना भी हुई है । और जिन लोगों ने पथराव किया है सीसीटीवी फुटेज के जरिए उनकी तलाश की जा रही है । लेकिन तनाव के माहौल को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई
बिहार से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बूथ की वोटर लिस्ट में 138 लोगों के पिता का नाम “मुन्ना कुमार” दर्ज है। हिंदू हो या मुस्लिम, सभी के पिता वाले कॉलम में यही नाम लिखा है। सवाल उठता है कि आखिर ये मुन्ना कुमार कौन हैं? क्या ये प्रशासन की बड़ी लापरवाही है?
गया सेंट्रल जेल में बंद कैदी का मोबाइल से बात करते वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में कैदी. हालांकि इस वायरल वीडियो का Zee Bharat पुष्टी नहीं करता है. लेकिन इस वीडियो के सामने आने पर खूब बवाल हो रहा है.
बिहार के नवादा में दबंगों का आतंक देखने को मिला है। दलित समुदाय के 80 से ज़्यादा घरों को फूंका गया है। इसके साथ दबंगों ने अंधाधुन फायरिंग भी की है।
CM Nitish Kumar को लेकर RJD नेता तेजस्वी यादव बयान दिया है. अपने बयान में उन्होंने कहा, "वे(बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार) कितनी बार कसम खा चुके हैं। बिहार की जनता तो छोड़िए किसी पत्रकार को भी यह याद नहीं होगा कि इधर आए तो कितनी बार कसम खाए और उधर गए तो कितनी बार कसम खाए? उनके कसम का कोई मतलब नहीं है। उन पर कोई विश्वास नहीं करता।
Motihari News: बिहार के जिला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में मुख्यमंत्री ड्रीम प्रोजेक्ट नल जल योजना पूरी तरह फेल होती दिखाई दे रही है. नतीजा यह है कि करीब एक वर्ष से गांव में नल जल सेवा बंद है. गांव में कहीं नल जल का पाइप बकरी बांधने के काम आ रहा है, तो कहीं अर्थिंग के तार को घर में ले जाने के काम आ रहा है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज पटना पहुंचे. पहले सीएम नीतीश कुमार से मिले और फिर मुख्यमंत्री साहब के साथ पटना के IGMS जाकर SUPER SPECIALITY नेत्र विभाग का उद्घाटन किया. दावा किया गया है कि ये फैसेलिटी 188 करोड़ रुपए की लागत से बनी है और इसमें एम्स जैसी सुविधाएं मौजूद हैं जिससे लोगों की आंखों का इलाज बेहतर हो जाएगा. लेकिन सवाल ये है कि आखिर सुसाशन बाबू की सरकार और सिस्टम की आंखें कब खुलेंगी. ये सवाल उठा है बिहार के मुजफ्फरपुर में बने एक ऐसे अस्पताल की वजह से जिसे लोग अब भूतिया हॉस्पिटल कहने लगे हैं. अस्पताल की बिल्डिंग तो है लेकिन अंदर ना तो मरीज हैं और ना ही डॉक्टर.
बिहार के छपरा में एक बड़ा हादसा सामने आया है. जहां ईसुआपुर मेले में ऑर्केस्टा के दौरान अचानक छज्जा गिर गया. इस दौरान उसके ऊपर 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे. बताया जा रहा है कि देर रात गांव में महावीरी जुलूस निकाला जा रहा था। इसमें ऑर्केस्टा बुलाया गया था। हजारों की संख्या में लोग ऑर्केस्टा देख रहे थे, तभी अचानक एक घर का छज्जा टूटकर गिर गया। जिससे करीब 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. छज्जा गिरने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Loksabha Election 2024 Results के बाद Bihar Politics में एक नया मुद्दा खड़ा हो गया है कि क्या 2025 का Bihar Assembly Election का चुनाव NDA, Nitish Kumar के नेतृत्व में लड़ेगी या BJP अपने बलबूते आगे बढ़ेगी. इस मुद्दे पर ज्यादा खलबली तब मच गई जब पूर्व केंद्रीय मंत्री Ashwini Chaubey ने अपनी एक इच्छा जताई. वहीं अब JDU के वरिष्ठ नेता KC Tyagi ने अश्विनी चौबे को दो टूक जवाब दे दिया है.
बाहुबली Anant Singh रविवार की अहले सुबह बेउर जेल से बाहर निकल गये हैं। अनंत सिंह 15 दिन के पैरोल पर बाहर आए हैं. अनंत सिंह के जेल से बाहर आने का कारण भी चौंकाने वाला है. चुनावी माहौल में अनंत सिंह जेल से बाहर निकले हैं. बता दें कि अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में RJD की विधायक हैं.
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का कहना है कि राजद 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पार्टी ने फैसला किया है कि हम अपने कोटे से मुकेश सहनी की पार्टी को 3 सीटें देंगे वो तीन सीटें- गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी होगी, देखें ये वीडियो...